{"_id":"644bb405fbe17e71c2c60d35348d882c","slug":"mercury-41-bilbilaa-people-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पारा 41 पर, बिलबिलाए लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पारा 41 पर, बिलबिलाए लोग
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Fri, 24 Apr 2015 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूरज के तेवर गुरुवार को और अधिक कड़े होते दिखाई
विज्ञापन
दिए। अब तक सीजन में रिकार्ड पारा 41 डिग्री पहुंचते ही दोपहर में दुकानों
के शटर जहां नीचे करने को दुकानदार मजबूर हो गए, वहीं पशु-पक्षी तक कहीं
दुबक गए। बहरहाल आम जन मानस पूरी तरह से गरमी से जूझता नजर आया।
गुरुवार को भी तेज धूप से तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के ऊपर जाने को बेताब रहा, जो 24 घंटे पूर्व बुधवार से तीन डिग्री अधिक रहा। ज्ञात हो कि बुधवार को पारा 38 डिग्री से ऊपर नहीं पहुंच पाया था, पर गुरुवार को अब तक के रिकार्ड तोड़ दिए। वहीं गर्म हवाओं ने भी अपनी गति बनाए रखी, जिससे भीषण गर्मी से लोग व्याकुल रहे।
सुबह से ही तेज धूप और उमस के चलते भीषण गर्मी का अहसास लोगों को हुआ। जिससे सामान्य जन जीवन अस्त व्यस्त रहा। गर्मी से पसीना पसीना हो रहे लोगाें को शाम के समय में भी कोई खास राहत नहीं मिली। तेज धूप से बचने को लोगों ने अपने चेहरों को रुमाल एवं गमछों के अलावा कपड़ों के सहारे से बचाने का प्रयास किया।
इस बाबत मौसम वेधशाला के प्रभारी जयशंकर मिश्र ने बताया कि तेज धूप के कारण आज तापमान का अधिकतम स्तर 41 डिग्री तथा न्यूनतम स्तर 24 डिग्री सेल्सियस रहा। उन्होंने बताया कि गर्म हवाएं चलने के कारण वातावरण में उमस रही। उमस के चलते लोगों को भीषण गर्मी का अहसास हुआ।