{"_id":"58863a924f1c1bbb7ecf4270","slug":"mentally-ill-young-man-burned-himself-alive","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानसिक रूप से बीमार युवक ने खुद को जिंदा जलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानसिक रूप से बीमार युवक ने खुद को जिंदा जलाया
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
Updated Mon, 23 Jan 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
आग
- फोटो : प्रतीकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। मझिला थाना क्षेत्र में सोमवार को युवक ने केरोसिन डालकर खुद को जिंदा जला लिया। युवक मानसिक तौर से बीमार था। घटना के समय वह घर में अकेला था। जब तक पिता पहुंचा युवक की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
मझिला थाना क्षेत्र के जमुरा गांव निवासी तश्तीक के तीन बेटों में तहसीब (20) सबसे बड़ा था। तस्तीक क ी पत्नी की कुछ साल पहले मौत हो गई थी। तहसीब मानसिक तौर से बीमार था। सोमवार सुबह तस्तीक गांव में ही मजदूरी करने गया था।
विज्ञापन
दोपहर में दोनों छोटे भाई खेलने चले गए। इसी दौरान तहसीब ने केरोसिन डालकर खुद को जिंदा जला लिया। पड़ोसियों ने घर से धुुआं उठता देख तश्तीक को जानकारी दी। जानकारी पर पहुंचा तस्तीक पड़ोसियों के साथ घर के अंदर पहुंचा।
विज्ञापन
तब तक तहसीब की मौत हो चुकी थी। सूचना पर एसओ जावेद अहमद गांव पहुंचे। घटना स्थल की जांच कर परिजनों से पूछताछ की। मृतक के पिता तहसीब को पिछले कई महीना से मानसिक तौर से बीमार होना बताया।
कहा कि उसका इलाज कराया जा रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराया है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में परिजनों ने उन्हें कोई तहरीर नहीं दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।