{"_id":"660c439c112b2fa1cd0882af","slug":"mentally-ill-laborer-commits-suicide-by-hanging-himself-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-112690-2024-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: मानसिक रूप से बीमार मजदूर ने फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: मानसिक रूप से बीमार मजदूर ने फंदा लगाकर दी जान
Tue, 02 Apr 2024 11:12 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Tue, 02 Apr 2024 11:12 PM IST
विज्ञापन
हरदोई। टड़ियावां थाना क्षेत्र के पेंग गांव में युवक का शव बाग में दुपट्टे के फंदे से लटका मिला।
पेंग निवासी विपिन (30) मजदूरी करता था। परिजनों के साथ कृषि कार्याें में भी मदद करता था। उसके चाचा मन्नू के मुताबिक सोमवार रात घर में ही सोया था। किसी समय घर से निकल गया लेकिन काफी देर तक वापस नहीं आया। इसी दौरान मंगलवार सुबह कुछ ग्रामीणों ने विपिन का शव गांव में एक बाग में फंदे पर लटकता देखा तो सूचना उसके परिजनों को दी।
मौके पर चाचा मन्नूलाल अन्य परिजनों के साथ पहुंचे। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मन्नूलाल का कहना है कि विपिन मानसिक रूप से बीमार चल रहा था। उसका इलाज भी कराया जा रहा था। प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाए हैं। खुदकुशी का मामला है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। (संवाद)