{"_id":"6e2e6ad88c2a4566571094687ca1a50d","slug":"meira-set-to-be-chairman-of-the-district-panchayat-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मीरा का जिला पंचायत अध्यक्ष बनना तय ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मीरा का जिला पंचायत अध्यक्ष बनना तय
अमर उजाला ब्यूरो हरदोई।
Updated Sat, 02 Jan 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
एक बार फिर जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर सपा की जीत सुनिश्चित हो गई। सपा खेमे से सिर्फ मीरा गुप्ता का नामांकन दावा प्रस्तुत होने के बाद उनका निर्विरोध अध्यक्ष बनना तय हो गया है। अधिकारियों की माने तो आयोग के दिशा निर्देश पर निर्विरोध जीत का प्रमाण पत्र भी जल्द जारी कर दिया जाएगा।
जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर सपा प्रत्याशी मीरा गुप्ता की ही जीत सुनिश्चित होगी इसको लेकर संभावनाएं जताई जा रही थीं। शुक्रवार को सुबह 11 बजे तक किसी के द्वारा नामांकन पत्र न लिए जाने के बाद से ही उनका नामांकन उनकी जीत में तब्दील हो गया।
सपा प्रत्याशी मीरा गुप्ता ने चार सेटों में अपना नामांकन पत्र डीएम कार्यालय में बनाए गए नामांकन कक्ष में आरओ अपर जिलाधिकारी लक्ष्मीशंकर सिंह के समक्ष प्रस्तुत किया। प्रत्याशी मीरा गुप्ता के साथ पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राम प्रकाश शुक्ला, सपा जिलाध्यक्ष शराफत अली,राज्य एससी/एसटी आयोग के सदस्य पीके वर्मा, मनीष चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे। अपर जिलाधिकारी लक्ष्मीशंकर सिंह ने बताया कि चार सेटों में नामांकन पत्र दाखिल हुए। प्रथम सेट में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल प्रस्तावक रहे। समर्थक में राजीव कुमार सिंह, दूसरे में प्रस्तावक नौशाद समर्थक रजीउद्दीन, तीसरे सेट में लालाराम प्रस्तावक व समर्थक अरूण कुमार बाजपेई एवं चौथे सेट में प्रस्तावक अयूब व समर्थक अनीता यादव रहीं। नामांकन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रही।