{"_id":"651312d870082f4a2d00670a","slug":"medical-store-found-operating-without-license-medicines-worth-rs-1-lakh-seized-hardoi-news-c-12-1-knp1080-418419-2023-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: बिना लाइसेंस संचालित मिला मेडिकल स्टोर, एक लाख की औषधि सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: बिना लाइसेंस संचालित मिला मेडिकल स्टोर, एक लाख की औषधि सीज
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। खाद्य सुरक्षा औषधि प्रशासन की सीतापुर व हरदोई की संयुक्त टीम की छापेमारी में कासिमपुर क्षेत्र में बिना लाइसेंस के मेडिकल स्टोर संचालित मिला। टीम ने लाइसेंस न होने पर मेडिकल स्टोर में मिली करीब एक लाख दवाओं व दुकान को सीज कर दिया है। एलोपैथिक की संदिग्ध दवाओं के दो नमूने भी लिए हैं। नमूनों को जांच के लिए भेजा जा रहा है।
कासिमपुर क्षेत्र के जरहा में बिना लाइसेंस के मेडिकल स्टोर संचालित होने की सूचना पर मंडलीय औषधि सहायक आयुक्त बृजेश कुमार के निर्देशन में टीम ने मंगलवार को छापेमारी की। ड्रग इंस्पेक्टर स्वागतिका घोष ने बताया कि सीतापुर की ड्रग इंस्पेक्टर अनीता कुरील व पुलिस फोर्स के साथ की गई छापेमारी में जरहा में बिना लाइसेंस के मेसर्स विश्वकर्मा फार्मेसी नाम से मेडिकल स्टोर संचालित मिला।
बताया कि मेडिकल स्टोर में भंडारित करीब एक लाख पांच हजार रुपये मूल्य की दवाओं व दुकान को सीज करा दिया गया है। दो एलोपैथिक दवाओं के नमूने भी लिए गए हैं। नमूनों को जांच लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा। दवाओं की जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद संबंधित के विरुद्ध औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम के तहत कार्रवाई शुरू कराई जाएगी। बिना लाइसेंस कारोबार के लिए नोटिस जारी किया जा रहा है।