फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Medical college without power for an hour and a half; emergency ward in darkness, diagnostic tests stalled.

Hardoi News: डेढ़ घंटे गुल रही मेडिकल कॉलेज की बिजली, इमरजेंसी अंधेरे में, जांचें ठप

Tue, 04 Aug 2026 10:50 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2026 10:50 PM IST
विज्ञापन
Medical college without power for an hour and a half; emergency ward in darkness, diagnostic tests stalled.
फोटो-10- मेडिकल कॉलेज में विद्युत लाइन के पास पेड़ की छटाई करते बिजली कर्मी। संवाद  
हरदोई। मेडिकल कॉलेज में इन दिनों चल रहे कार्यों का खामियाजा मरीजों को भुगतना पड़ रहा है। मंगलवार को भी मेडिकल कॉलेज की बिजली आपूर्ति करीब डेढ़ घंटे तक ठप रही। इस दौरान इमरजेंसी में अंधेरा छाया रहा। वहीं, पूरे परिसर में बिजली न होने से पर्चा काउंटर से लेकर एक्सरे, अल्ट्रासाउंड और सीटी स्कैन तक नहीं हो सके।
विज्ञापन

निर्माण कार्यों के साथ ही मेडिकल कॉलेज में इन दिनों 24 घंटे बिजली आपूर्ति के लिए अंतिम चरणों में काम हो रहा है। मंगलवार को ट्रांसफार्मर रखवाए जाने के साथ ही पेड़ों की कटाई का काम कराया जा रहा था। ऐसे में दिन में 11 बजे से लेकर साढ़े 12 बजे तक मेडिकल कॉलेज की बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई। बिजली बंद होते ही अस्पताल के विभिन्न वार्डों में मरीजों को उमस और असुविधा का सामना करना पड़ा। सबसे अधिक परेशानी इमरजेंसी में भर्ती मरीजों को हुई।
विज्ञापन

मरीजों के तीमारदार मोबाइल की टॉर्च जलाकर मरीज का उपचार कराने में सहयोग करते नजर आए। बिजली न रहने से पंखे और अन्य उपकरण बंद रहे, जिससे मरीजों की परेशानी और बढ़ गई। इसके साथ ही अन्य जांच सेवाओं पर भी असर पड़ा। एक्सरे, अल्ट्रासाउंड और सीटी स्कैन की जांचें बंद हो गईं। इससे मरीजों को बिजली आने तक इंतजार करना पड़ा। देर होने के कारण कई मरीजों को बैरंग होना पड़ा। ओपीडी में भी पर्चा न बनने से काउंटर पर मरीज व तीमारदार कतार में पसीने से तरबतर खड़े नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन



नए रखे गए ट्रांसफार्मर के ऊपर से निकले पेड़ों की छंटाई के लिए बिजली आपूर्ति बंद की गई थी। साथ ही निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा दृष्टि के चलते आपूर्ति बंद की गई थी। जल्द ही आपूर्ति सुचारू करा दी गई। -डॉ. जेबी गोगोई, प्रधानाचार्य

फोटो-10- मेडिकल कॉलेज में विद्युत लाइन के पास पेड़ की छटाई करते बिजली कर्मी। संवाद  

फोटो-10- मेडिकल कॉलेज में विद्युत लाइन के पास पेड़ की छटाई करते बिजली कर्मी। संवाद  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed