फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Medical College Security... Half of the 64 Cameras Are Non-Functional

Hardoi News: मेडिकल कॉलेज की सुरक्षा...64 कैमरों में आधे बंद

Sun, 03 May 2026 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
Medical College Security... Half of the 64 Cameras Are Non-Functional
-01- मेडिकल कॉलेज में पुलिस सहायता केंद्र में बंद पड़ी एलईडी। संवाद
विज्ञापन




फोटो-02- महिला चिकित्सालय के मुख्य द्वार पर लगे सीसी कैमरे। संवाद



फोटो-03- मेडिकल कॉलेज के मुख्यद्वार पर लगे सीसी कैमरे। संवाद

कैमरे खराब होने से निगरानी के लिए लगे मॉनिटर भी बंद



वारदात होने पर घटनाओं की छानबीन में भी आती परेशानी

संवाद न्यूज एजेंसी



हरदोई। मेडिकल कॉलेज में मरीजों की सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के दावे कागजी साबित हो रहे हैं। घटनाओं पर नजर रखने के लिए लाखों की लागत से लगाए गए सीसीटीवी कैमरे शोपीस बनकर रह गए हैं। अस्पताल परिसर में लगे कुल 64 कैमरों में से आधे से अधिक कई दिनों से खराब पड़े हैं। कैमरे खराब होने से कंट्रोल रूम में लगे मॉनिटर भी बंद पड़े धूल फांक रहे हैं।

मेडिकल कॉलेज के जिला अस्पताल और महिला अस्पताल में हर रोज पांच से छह हजार लोग प्रतिदिन आते हैं। इनमें मरीज, तीमारदार और मेडिकल स्टाफ हैं। साथ ही छात्रावास भी परिसर में हैं। किसी भी अप्रिय घटना से बचने और अहम सुराग जुटाने के उद्देश्य से सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए हैं। मेडिकल कॉलेज के मुख्य गेट समेत इमरजेंसी वार्ड, आईपीडी वार्ड, ओपीडी, फार्मेसी व अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर करीब 64 सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए हैं। इनमें से भी ज्यादातर कैमरे पिछले कई दिनों से खराब हैं।
विज्ञापन




अक्सर अस्पताल परिसर में तीमारदारों के मोबाइल चोरी या अन्य घटनाएं होती रहती हैं। जब पीड़ित पुलिस या प्रशासन से मदद मांगता है तो सीसीटीवी कैमरे ही बंद मिलते हैं। इससे घटना की खोजबीन भी कर पाना मुश्किल हो जाता है। अब इमरजेंसी गेट के मुख्य द्वार का ही सीसीटीवी कैमरा बीते कई महीनों से खराब पड़ा है। यही स्थिति महिला अस्पताल में लगे ज्यादातर सीसीटीवी कैमरों की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


केस-1- बीती 17 अप्रैल को शहर कोतवाली क्षेत्र के सैयापुरवा निवासी शिक्षक प्रमोद कुमार का रुपयों से भरा बैग सर्जिकल वार्ड के बाहर से चोरी हो गया था। इसमें पुलिस को कई सीसीटीवी को खंगालना पड़ा, क्योंकि तमाम कैमरे बंद पाए गए। इसी दौरान मुख्य गेट का भी सीसीटीवी कैमरा बंद होने की जानकारी मिली।



केस-2- टड़ियावां थाना क्षेत्र के सखौरा गांव निवासी विद्यावती के रुपये भी छीन गए थे। महिला की शिकायत पर पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की जांच की तो फिर पता चला कि अस्पताल के कई कैमरे बंद पड़े हैं। हालांकि, अन्य कैमरों से संदिग्धों का अंदाजा हो गया है लेकिन चूक बार-बार सामने आ रही है।

कंट्रोल रूम भी बना शोपीस

परिसर की हर गतिविधि पर नजर रखने के लिए जो कंट्रोल रूम बनाया गया था, वह भी शोपीस बन कर रह गया है। कैमरे खराब होने के कारण निगरानी के लिए लगे मॉनिटर भी बंद पड़े हैं। किसी भी अप्रिय घटना या चोरी की वारदात होने पर जब सुराग जुटाने की बारी आती है, तो पता चलता है कि संबंधित क्षेत्र का कैमरा महीनों से बंद है।


जिम्मेदार बोले-कभी-कभार एक दो बंद हो जाते



मेडिकल कॉलेज में वैसे तो कैमरे चालू हैं, कभी कभार तकनीकी खराबी से एक दो बंद हो जाते हैं तो उन्हें दुरुस्त करा दिया जाता है। मॉनिटर बंद होने के बारे में जानकारी नहीं हैं। अगर तकनीकी समस्या से बंद हैं तो उन्हें तत्काल दुरुस्त करा दिया जाएगा।-डॉ. जेबी गोगोई, प्रधानाचार्य
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed