फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Mayuri and Anjanesh won in 12th and Swastik won in 10th

Hardoi News: 12वीं में मयूरी व अंजनेश और 10वीं में स्वास्तिक ने मारी बाजी

Tue, 13 May 2025 11:25 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 13 May 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
Mayuri and Anjanesh won in 12th and Swastik won in 10th
हरदोई। सीबीएसई के 12वीं और 10वीं के परीक्षा परिणाम मंगलवार को आए। परीक्षा में सफलता पाने वाले विद्यार्थियों ने खुशी जताई। विद्यालयों में भी पहुंचे, दोस्तों और परिजनों के साथ सफलता पर जश्न मनाया। 12वीं की परीक्षा में मयूरी मित्तल और अंजनेय वाशू ने 97-97 प्रतिशत अंक पाकर जिले में टॉप किया है। 10वीं स्वास्तिक ने 98.8 प्रतिशत अंक पाकर टॉप किया है।
विज्ञापन

सीबीएसई ने 12वीं और 10वीं के परीक्षा परिणाम जारी किए। सेंट जेम्स सीनियर सेकेंड्री स्कूल में विद्यार्थियों ने पांच के पांच विषयों में अच्छे अंक हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया। प्रधानाचार्य फादर लैंगसी रेगो ने बताया कि सीबीएसई में जिसे टॉप फाई कहा जाता है। 12वीं में अपूर्व पाठक, अच्युत शुक्ला, आस्था सिंह, अंश प्रताप सिंह, हरमन दीप सिंह, अलिना फातिमा, कुशाग्र जैन, अभिष्ट नारायण, अर्जुन चौहान, देवांश राज वत्स टाॅप टेन में शामिल रहे। ऐसे ही 10वीं में स्वास्तिक, अदिति शुक्ला, इक्षिता वाजपेयी, सम्राट अग्रवाल, मो. हसन, समर्थ चौहान, सौरभ कुमार, दिव्यांशी श्रीवास्तव, ओम मिश्रा व अदिति वर्मा अंक पाने वालों में टॉप टेन में शामिल रहीं। महर्षि विद्या मंदिर स्कूल के प्रधानाचार्य चक्रेश त्रिपाठी ने बताया कि 12वीं में दीपेंद्र कुमार, सोनी राठौर, वर्तिका मिश्रा, मयंक शुक्ला, सुनिधि वर्मा व शिवाज रावत और 10वीं में हर्षित गुप्ता, अभिषेक सिंह, सार्थक वाजपेयी, दक्ष राठौर व गरिमा अग्रवाल टॉप फाइव में आए हैं।
विज्ञापन

लखनऊ पब्लिक स्कूल माधौगंज के अंजनेय वासु ने 97 प्रतिशत अंक पाकर जिले में प्रथम स्थान पाया है। तीन छात्रों ने 95 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए हैं। प्रधानाचार्य केके शर्मा ने बताया कि विद्यालय का परिणाम शत प्रतिशत रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिहानी के सेंट जेवियर्स स्कूल और जवाहर नवोदय विद्यालय का परिणाम शत प्रतिशत रहा। जवाहर नवोदय विद्यालय के प्रधानाचर्या रमेश सिंह ने बताया कि कुल पंजीकृत 79 में से सभी ने परीक्षा दी। सेंट जेवियर्स स्कूल के प्रधानाचार्य मनीष श्रीवास्तव ने बताया कि शत प्रतिशत परिणाम आने से विद्यार्थियों के साथ शिक्षकों में उत्साह है।

संडीला के एसबी पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य एसपी सिंह ने बताया कि 10वीं और 12वीं परिणाम शत प्रतिशत रहा है। टीआरएस कांवेंट स्कूल की प्रबंधक डॉ. विभा सिंह ने भी सभी छात्र-छात्राओं को बधाई दी। अधिवक्ता पवन तिवारी की पुत्री एकता तिवारी ने लायंस पब्लिक स्कूल से 12वीं में 93.8 प्रतिशत अंक लाकर परिवार व क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed