फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Maya or meera will become president

कुर्सी के लिए मीरा और माया पर टिकी नजर

Fri, 27 Nov 2015 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Fri, 27 Nov 2015 12:00 AM IST
विज्ञापन

हरदोई। जिला पंचायत अध्यक्ष बनने व बनाने की राजनीति गरमा गई है। सपा खेमा इन दिनों  मीरा व माया की उधेड़बुन में लगा है। दोनों में से एक के नाम पर मुख्यमंत्री के साथ सपा मुखिया की मुहर लगने का इंतजार है। जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर सपा प्रत्याशी के नाम की घोषणा का सभी को इंतजार है।   

विज्ञापन


प्रधानी चुनाव के साथ साथ गंवई राजनीति पूरे शबाब पर है। इसके साथ साथ जिला पंचायत अध्यक्ष पद की राजनीति भी गरमाने लगी है। सपा खेमे की ओर से प्रत्याशी घोषित कराने को लेकर ही प्रदेश अध्यक्ष मुख्यमंत्री अखिलेश यादव व सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के नामों व उनकी स्वीकृति की चर्चाएं भी आम हैं।
विज्ञापन


 चुनाव तो चुनाव प्रत्याशी चयन ही हाईप्रोफाइल होता दिख राजनैतिक खेमों के अलावा आम लोगों में भी प्रत्याशी का नाम जानने की लालसा बढ़ गई है। गैर सपाई पार्टियों ने कोई भी नाम अध्यक्ष पद को लेकर नहीं सुझाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


  सपा की ओर से ही मांगे गए आवेदन में जिला स्तर पर पार्टी कार्यालय के द्वारा सुरसा प्रथम से जिला पंचायत सदस्य पद पर निर्विरोध चुनी गई मीरा गुप्ता का प्रस्ताव बनाकर भेजा गया है तो वहीं प्रदेश कार्यालय सीधे बिलग्राम तृतीय से जीती माया देवी का भी आवेदन वहां प्राप्त हो गया है।

इस तरह जिले से जिला पंचायत अध्यक्ष पद को लेकर अभी तक दो दावेदार सामने आए हैं। दो आवेदन प्राप्त होने के बाद एक पर मुहर लगाने के लिए प्रदेश पार्टी कार्यालय ने जिलाध्यक्ष से उनकी व कमेटी की राय मांगी है। इसलिए माया व मीरा में से एक को कुर्सी मिलना तय है। जिलाध्यक्ष सपा शराफत अली का कहना है कि जिला स्तर पर एक ही आवेदन उनको मीरा गुप्ता का मिला वह उन्होंने पार्टी कार्यालय को भेज दिया।


इसके अलावा दूसरा आवेदन माया देवी का वहां सीधे पहुंचा है। इन दोनों में से एक ही पर स्वीकृति प्रदान की जाएगी। जिले की 72 जिला पंचायत सदस्य में से 45 सपा के प्रत्याशियों ने ही जीत दर्ज कराई है। इसलिए अध्यक्ष चुनने में कोई दिक्कत नहीं होगी।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed