{"_id":"6515bd209ca33363c50cf0dc","slug":"maternal-death-in-laws-and-hospital-accused-of-negligence-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-4317-2023-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: प्रसूता की मौत, ससुरालीजनों और अस्पताल पर लापरवाही का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: प्रसूता की मौत, ससुरालीजनों और अस्पताल पर लापरवाही का आरोप
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
संडीला। संडीला कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत एक अस्पताल में प्रसव के बाद प्रसूता की मौत हो गई। मायके पक्ष के लोगों ने अस्पताल के जिम्मेदारों और ससुरालीजनों पर इलाज में लापरवाही करने का आरोप लगाते हुए तहरीर पुलिस को दी। इस पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
संडीला कस्बे के मोहल्ला इमलियाबाग निवासी बबलू की शादी तीन वर्ष पहले अतरौली थाना क्षेत्र के उलरापुर निवासी हीरालाल की पुत्री चांदनी (28) के साथ हुआ था। चांदनी गर्भवती थी। बुधवार को संडीला के एक पायलट अस्पताल में उसका प्रसव हुआ था। प्रसव के बाद देर शाम उसकी हालत बिगड़ गई। उसे हाॅयर सेंटर रेफर कर दिया गया।
परिजन एंबुलेंस से लखनऊ ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मृतका के पिता हीरालाल ने ससुरालीजनों और प्राइवेट अस्पताल के जिम्मेदारों पर इलाज में लापरवाही करने का आरोप लगाते हुए तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक नित्यानंद सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।