{"_id":"61a9118f61e68c5f1438d941","slug":"matdaan-hardoi-news-knp6673498122","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयोग की कैंची से कटेंगे 8 विधानसभाओं के 26 हजार मतदाता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आयोग की कैंची से कटेंगे 8 विधानसभाओं के 26 हजार मतदाता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। जिले की आठ विधानसभाओं में करीब 26 हजार से अधिक मतदाताओं के नामों पर आयोग अपनी कैंची चलाएगी। मतदाता सूची से इन नामों को हटाया जाएगा। मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम में आए आवेदनों पर बीएलओ के सत्यापन बाद कार्रवाई की जाएगी।
सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी बीएल भार्गव ने बताया कि एक नवंबर से पुनरीक्षण कार्यक्रम चल रहा है। तीन नवंबर तक के पुनरीक्षण कार्यक्रम की प्रगति आ चुकी है, जिसको आयोग को भी भेज दिया गया है। इस कार्यक्रम में 26367 फार्म सात भरे गए हैं। यानी अलग-अलग कारणों से इन नामों को मतदाता सूची से हटाने की सिफारिश की गई है। इसमें 19258 वे मतदाता हैं जो कि मृतक हैं। इसके अलावा 3664 मतदाता कहीं और जाकर बस गए हैं और वहीं के वोटर भी बन गए हैं। इसी तरह 3145 डुप्लीकेट वोटर पाए गए हैं यानी इनके अन्य विधानसभा क्षेत्रों में भी वोट हैं। इनके नामों का बीएलओ सत्यापन करेंगे जिसके बाद उपजिलाधिकारी स्तर से जांच कराकर इन नामों को काट दिया जाएगा।
विधानसभा मृतक शिफ्टेड डुप्लीकेट
सवायजपुर 3860 495 533
शाहाबाद 3885 552 199
हरदोई 2450 680 399
गोपामऊ 2556 529 290
सांडी 623 210 112
बिलग्राम-मल्लावां 1050 238 492
बालामऊ 2045 406 585
संडीला 2789 554 535
विधानसभा आवेदन
सवायजपुर 253
शाहाबाद 343
हरदोई 405
गोपामऊ 187
सांडी 75
बिलग्राम-मल्लावां 180
बालामऊ 286
संडीला 293
हरदोई। जिला निर्वाचन अधिकारी जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने बताया कि आयोग के निर्देश पर निर्वाचक नामावलियों के संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम को पांच दिसंबर तक के लिए आगे बढ़ा दिया गया है। दावे आपत्तियां जो एक नवंबर से 30 नवंबर तक प्राप्त किए जाने थे वह अब पांच दिसंबर तक प्राप्त किए जा सकते हैं। अन्य तिथियों में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है।