{"_id":"5fa830b98ebc3e9b7a5c0266","slug":"married-women-suicide-hardoi-news-knp5932560175","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता ने फांसी लगाकर जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाहिता ने फांसी लगाकर जान दी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। देहात कोतवाली क्षेत्र के विकास नगर में विवाहिता ने शनिवार देर रात घर में फांसी लगा जान दे दी।
विकास नगर निवासी नीरज गुप्ता नवीन गल्ला मंडी परिसर में तौलाई करते हैं। नीरज ने बताया कि शनिवार रात लगभग दस बजे पुत्र नीतेश उन्हें मंडी छोड़ने गया था। 11 बजे नीतेश वहां से वापस घर पहुंचा तो उसे मां नीतू (38) कमरे में छत के पास कीले से दुपट्टे के सहारे फांसी पर लटकती मिली। आनन फानन ही परिजन उसे फंदे से उतारकर जिला अस्पताल ले गए।
जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। नीतू और नीरज की शादी 18 वर्ष पहले हुई थी। नीतू का मायका सीतापुर जनपद के बेलहईया गांव में है। घटना की सूचना पर मृतका के पिता शक्ति कुमार मौके पर पहुंचे। देहात कोतवाल उमा शंकर उत्तम ने बताया कि मायके वालों ने कोई आरोप नहीं लगाए हैं। परिजन भी घटना का कोई कारण नहीं बता पा रहे हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिवार में पुत्री सीमा (9) भी है।