फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   married women died in mysterious condition

संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, पति-सास पर रिपोर्ट

Sun, 13 Oct 2019 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 13 Oct 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
married women died in mysterious condition
हरदोई। शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मोहल्ला सराय थोक पश्चिमी में विवाहिता का शव रविवार सुबह घर में फांसी पर लटकता मिला। मृतका के पिता की तहरीर पर पति और सास के विरुद्ध दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले में शादी के बाद पहले करवाचौथ पर करवा न भेजे जाने का विवाद सामने आया है।
विज्ञापन

सीतापुर के रामकोट थाना क्षेत्र के ग्राम खरसार निवासी रामलखन ने पुत्री मेघा (23) का विवाह हरदोई शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सराय थोक पश्चिमी निवासी अनुज के साथ छह माह पहले किया था। रविवार सुबह रामलखन को रिश्तेदारों ने फोन पर मेघा की मौत हो जाने की जानकारी दी। रामलखन परिजनों के साथ ससुराल पहुंचे तो उन्हें मेघा का शव जमीन पर पड़ा था।
विज्ञापन

रामलखन ने आरोप लगाया कि दहेज की मांग पूरी न होने पर मारपीट कर हत्या करने के बाद ससुरालियों ने मेघा का शव फंदे पर लटका दिया। उधर अनुज का कहना है कि शादी के बाद पहली बार पड़ रहे करवाचौथ पर मेघा के पिता करवा लाने की बात कह रहे थे। इसको लेकर विवाद हुआ था। विवाद के बाद रविवार सुबह मेघा ने साड़ी से घर में फांसी लगाकर जान दे दी। शहर कोतवाल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रामलखन की तहरीर पर मेघा के पति अनुज और मां सावित्री के विरुद्ध दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed