फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Married woman who went missing three months ago returns home

Hardoi News: तीन माह पहले लापता हुई विवाहिता घर पहुंची

Fri, 19 Jun 2026 11:24 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Fri, 19 Jun 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
Married woman who went missing three months ago returns home
भरावन। 21 मार्च को ससुराल जाने के लिए निकली विवाहिता तकरीबन तीन माह बाद खुद ही मायके पहुंच गई। शुक्रवार को अतरौली थाने में भाई के साथ पहुंची विवाहिता ने अपहरण कर बंधक बनाकर रखे जाने का दावा किया है। पुलिस ने उसे मेडिकल के लिए भेजा है। अन्य बिंदुओं पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन

अतरौली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता बीती 21 मार्च को ससुराल जाने के लिए निकली थी। इसके बाद उसका कोई सुराग नहीं मिला था। 24 मार्च को पुलिस ने उसकी गुमशुदगी दर्ज की थी। जांच के दौरान उसकी लोकेशन पहले सीतापुर में और फिर बाद में पूणे में मिली थी। इसके बाद से उसका मोबाइल फोन बंद हो गया था। पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। इसी बीच वह खुद ही मायके पहुंच गई। विवाहिता ने बताया कि 21 मार्च को ऑटो का इंतजार करते समय काली कार से तीन लोग बुर्का पहनकर आए थे। इन लोगों ने उसे बेहोश कर दिया। होश में आने पर वह बेसमेंट में थी। कुछ और युवतियां भी उसके साथ थीं। दावा है कि वहां कैमरे लगे थे ओर किसी को आपस में बात नहीं करने दी जाती थी। दावा है कि बुधवार रात आरोपी उसे कहीं ले जा रहे थे। रास्ते में खाना खाने के लिए ढाबे पर रुके थे। इसी बीच वह चकमा देकर भाग आई। डेढ़ किलोमीटर पैदल चलने के बाद वह खंडवा जंक्शन पहुंची और वहां से ट्रेन से लखनऊ और फिर घर आई। महिला ने आशंका जताई है कि उसे महाराष्ट्र के किसी इलाके में रखा गया था। प्रभारी निरीक्षक मनोज सिंह ने बताया कि महिला को मेडिकल के लिए भेजा गया है। महिला ने जो बताया है उसकी भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन


इनसेट
पैर में पड़ा था नंबर, शरीर पर चोट के निशान
विवाहिता के भाई ने बताया कि शरीर पर चोट के निशान कई जगह पर हैं। उसके पैर में 775 ए 43 भी लिखा है। विवाहिता का कहना है कि कुछ दिन पहले उसने भागने की कोशिश की थी, लेकिन तब पकड़े जाने पर उसकी पिटाई की गई थी। महिला का कहना है कि घर आते समय रास्ते में कई बोर्ड पर मराठी में लिखा था इसलिए यह आशंका है कि महाराष्ट्र में ही उसे रखा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed