फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Married woman visiting her maternal home dies after standing in front of Shramjeevi Express.

Hardoi News: मायके आई विवाहिता श्रमजीवी एक्सप्रेस के सामने खड़ी हुई, मौत

Sat, 20 Jun 2026 10:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2026 10:51 PM IST
विज्ञापन
Married woman visiting her maternal home dies after standing in front of Shramjeevi Express.
फोटो- 17- सुभा​षिनी गुप्ता। फाइल फोटो
हरदोई। देहात कोतवाली क्षेत्र के पेनीपुरवा में मायके आई विवाहिता शुक्रवार देर रात श्रमजीवी एक्सप्रेस के साामने खड़ी हो गई। ट्रेन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई। विवाहिता की मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना को लेकर परिजन चुप्पी साधे हैं। चर्चा है कि घरेलू विवाद में विवाहिता ने खुदकुशी की है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के कुतुवापुर निवासी अंकुल गुप्ता नोएडा में मसाले की दुकान चलाते हैं। वहां वह पत्नी सुभाषिनी (24) और दो बच्चों के साथ रहते हैं। बताया कि सुभाषिनी का मायका देहात कोतवाली क्षेत्र के पेनीपुरवा में है। बीते सात जून को सुभाषिनी अपने मायके गई थीं। शुक्रवार देर शाम सुभाषिनी बिना किसी को बताए अचानक घर से निकल गईं। देर रात जीआरपी से पता चला कि दिल्ली की तरफ जा रही श्रमजीवी एक्सप्रेस की चपेट में आकर सुभाषिनी गंभीर रूप से घायल हो गई हैं और उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। जानकारी पर परिजन मेडिकल कॉलेज पहुंचे। यहां उपचार के दौरान सुभाषिनी की मौत हो गई।
विज्ञापन

एसओ जीआरपी सुमित कुमार माथुर ने बताया कि पेनीपुरवा के पास स्थित ओवरब्रिज के पास सुभाषिनी अचानक ट्रेन के सामने खड़ी हो गई थीं।लोको पायलट की सूचना पर जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची। प्राथमिक जांच में मामला खुदकुशी का लग रहा है। हालांकि परिजन इसकी वजह नहीं बता पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed