फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Married woman dies under suspicious circumstances; allegations of negligence in treatment.

Hardoi News: विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, इलाज में लापरवाही का आरोप

Tue, 29 Sep 2026 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
Married woman dies under suspicious circumstances; allegations of negligence in treatment.
हरदोई। शहर कोतवाली क्षेत्र के विभूतिनगर में सोमवार को एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतक के भाई ने पति पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी। घर पहुंची पुलिस ने मंगलवार को शव को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मोहल्ला विभूतिनगर निवासी धीरज सब्जी बेचकर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। करीब 15 वर्ष पहले उनका विवाह हरियावां के उतरा गांव निवासी ज्योति (35) से हुआ था। दंपती की दो बेटियां 11 वर्षीय सौम्या और 10 वर्षीय प्रिया है। धीरज ने बताया कि ज्योति लंबे समय से सांस, टीबी समेत अन्य बीमारियों से पीड़ित थीं और पिछले करीब छह महीने से पिहानी रोड स्थित पूरा बहादुर के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। सरकारी अस्पताल में भी उनका इलाज कराया गया लेकिन सुधार नहीं हुआ।
विज्ञापन

सोमवार को ज्योति की तबीयत अचानक काफी खराब हो गई। वह लोग दवा लेने के लिए जा रहे थे कि अचानक हालत काफी बिगड़ गई और उनकी मौत हो गई। धीरज ने ज्योति के भाई गुलशन को फोन कर घटना की जानकारी दी। शाम करीब छह बजे गुलशन परिजन के साथ विभूति नगर पहुंचे। इलाज को लेकर दोनों पक्षों में बात स्पष्ट न होने पर गुलशन ने पुलिस को सूचना दी। शहर कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजन की शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed