फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Married woman dies in suspicious circumstances, accused of poisoning

Hardoi News: संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, जहर देने का आरोप, परिजनों में मचा कोहराम

Wed, 24 May 2023 01:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Wed, 24 May 2023 01:06 AM IST
विज्ञापन
Married woman dies in suspicious circumstances, accused of poisoning
हरदोई जिले में बेहटागोकुल थाना क्षेत्र के ग्राम सकाहा निवासी मुकेश पाल की पत्नी बीनू पाल (27) सोमवार की रात करीब 10 बजे संदिग्ध हालात में मौत हो गई। बीनू के पिता ने जहर खिलाकर मारने का आरोप लगाया है। विवाहिता के ससुर श्रीकृष्ण ने पुलिस को बताया सोमवार की सुबह वह सकाहा मंदिर के पास परचून की दुकान पर चले गए थे।
विज्ञापन


उनकी पत्नी सरबती खेत पर घास लेने गई थी। सास सरबती वापस आई तो देखा बहू अचेत पड़ी है। जानकारी होने पर उसे अस्पताल ले गए, मगर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। डॉक्टर का कहना है कि मृतका ने जहर खाया है, जिससे उसकी मौत हुई है।
विज्ञापन


थाना प्रभारी रंधा सिंह ने बताया तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं, पति मुकेश ने बताया वह पांच मई को घर से दिल्ली गए थे। वह खिलौने बनाने का काम करते हैं। पिता द्वारा उन्हें रात करीब 10 बजे पत्नी की तबीयत खराब होने की बात बताई गई। जब वे हापुड़ पहुंचे तब पता चला कि जहर खाने से उसकी मौत हो गई। उसका पत्नी से कोई विवाद नहीं हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, मृतका के पिता ग्राम तेरिया थाना लोनार निवासी नक्खा राम ने बताया उन्होंने तीन बेटियों में बीच की बीनू का विवाह करीब 10 साल पहले मुकेश से कराया था। मुकेश का अवैध संबंध किसी लड़की से है। इस वजह से आए दिन वह मारपीट करता था। बेटी को जहर देकर मारा गया है। मृतका के तीन बच्चे हैं, जिनका रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed