{"_id":"651314993e765c952e063454","slug":"married-woman-dies-after-drinking-pepper-oil-hardoi-news-c-12-1-knp1080-418261-2023-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: पिपरमेंट का तेल पीने से विवाहिता की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: पिपरमेंट का तेल पीने से विवाहिता की मौत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बेहंदर। कासिमपुर थाना क्षेत्र के गोगावां गांव में मंगलवार सुबह एक विवाहिता ने मेंथा ऑयल (पिपरमेंट का तेल) पी लिया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मायके पक्ष के लेागों ने ससुरालीजनों पर हत्या का आरोप लगाकर हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
गोगावां जोत निवासी राहुल गांव में रहकर खेती करता था। उसकी शादी आठ साल पहले उन्नाव जनपद के बेहटा मुजाबर थाना क्षेत्र के तेरवा जहीराबाद निवासी फकीरे की बेटी ममता के साथ हुई थी। मंगलवार की सुबह ममता (28) ने घर में रखा मेंथा ऑयल पी लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों को इसका पता चला।
परिजन संडीला के एक प्राइवेट अस्पताल में ममता को इलाज के लिए ले गए। यहां दोपहर बाद तीन बजे उसकी मौत हो गई। परिजन शव लेकर घर आ गए। मृतका की एक पुत्री कल्पी और एक पुत्र राज है। घटना की जानकारी पाकर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालीजनों पर हत्या का आरोप लगाकर हंगामा किया। प्रभारी निरीक्षक महेश चंद्र ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।