{"_id":"57d84b5f4f1c1b932cd4865c","slug":"married-in-law-died-of-fury","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुराल में विवाहिता की जलकर मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ससुराल में विवाहिता की जलकर मौत
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई
Updated Wed, 14 Sep 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
राोते बिलखते परिजन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माधौगंज। थाना क्षेत्र के अटवा कुरसठ गांव में संदिग्ध अवस्था में आग से झुलसी विवाहिता की मौत हो गई। ससुराल पक्ष का कहना है कि रसोई में खाना पकाते समय अलमारी में रखा दीपक पलटने से झुलस गई थी। महिला के पिता ने जलाकर मारने का आरोप लगाया है। शहर कोतवाली पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
कासिमपुर थाना क्षेत्र के कोडरी गांव निवासी राम नरेश ने पुत्री पूनम (25) की शादी छह साल पहले अटवा कुरसठ निवासी डोरीलाल के साथ की थी। उसके दो पुत्र हैं। राम नरेश ने बताया की डोरीलाल शराब का लती है। आए दिन वह नशे की हालत में पूनम के साथ मारपीट करता था। इसके चलते कई बार वह पूनम को ससुराल से मायके ले आया था। कुछ दिन बाद डोरीलाल सुलह समझौता करके उसे विदा कर ले जाता था। राम नरेश ने बताया कि सोमवार को शाम छह बजे डोरीलाल ने मेरी बेटी बबली के पास फोन किया था।
विज्ञापन
डोरी लाल ने फोन पर पूनम पर झगड़ने का आरोप लगाया था। इसके बाद दूसरी तरफ से फोन स्विच ऑफ हो गया था। मंगलवार सुबह चार बजे डोरीलाल के छोटे भाई अभिषेक ने बबली के नंबर पर मैसेज कर पूनम के जिला अस्पताल में भर्ती होने की सूचना दी। जानकारी पर रामनरेश गांव के अन्य लोगों के साथ सुबह नौ बजे जिला अस्पताल पहुंचा। जहां पर पूनम के आग से झुलसने और सुबह चार बजे मौत होने की जानकारी हुई। रामनरेश ने डोरीलाल पर पूनम को जलाकर मारने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
महिला के पति का कहना है कि सोमवार शाम को रसोई में चूल्हे पर खाना पका रही थी। इसी दौरान रसोई में ऊपर की अलमारी में रखा दीपक उसके ऊपर पलट गया। जिससे भड़की आग की चपेट में आकर पूनम गंभीर रूप से झुलसी थी। पूनम को निजी वाहन से रात में 11 बजे जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां पर सुबह चार बजे उसकी मौत हो गई। माधौगंज थाना प्रभारी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि घटना उनके संज्ञान में आई है। लेकिन इस संबंध में मायके पक्ष की तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है।