फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Market ready for Karva Chauth, silver utensils are tempting

Hardoi News: करवाचौथ के लिए बाजार तैयार, लुभा रहे चांदी के बर्तन

Sun, 29 Oct 2023 12:08 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 29 Oct 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
Market ready for Karva Chauth, silver utensils are tempting
हरदोई। करवाचौथ के लिए बाजार तैयार है। इस बार करवाचौथ पर शुक्र के अस्त न होने के कारण नवविवाहिताओं को भी करवाचौथ का व्रत रखने का मौका मिलेगा। ऐसे में बेटियों को करवाचौथ पर चांदी, पीतल के करवा सहित अन्य सामग्री की खरीदारी के लोगों में लगन दिख रही है। बाजार में खरीदार बढ़ने से बर्तन दुकानदारों के चेहरे भी चमक गए हैं।
विज्ञापन

एक नवंबर बुधवार को करवाचौथ है। इस बार नवविवाहिताओं को भी व्रत रखने का मौका है, इसे लेकर बाजार सज गए हैं। सुहागिन महिलाएं बाजार में खरीदारी करने पहुंच रहीं हैं। कपड़ों की दुकानों से लेकर सौंदर्य प्रसाधन की दुकानों पर भी महिलाओं की भीड़ है। महिलाओं में सबसे ज्यादा चूड़ियाें की खरीदारी के प्रति लगाव है। सिनेमा चौराहा पर रिद्धि साड़ीज के संचालक अनिल भसीन व उज्जवल भसीन ने बताया कि महिलाएं इस बार बरबरीक सिल्क, सिफॉन, कढ़ाई वाली साड़ियों के साथ ही डिजायनर व लाइटवेट साड़ियों की मांग कर रहीं हैं।
विज्ञापन

करवाचौथ पूजन की सामग्री में जरूरी करवा पीतल, तांबा व मिट्टी के साथ ही चांदी के करवा भी सराफ की दुकान पर उपलब्ध हैं। काशीनाथ सेठ सर्राफ के अनिल महेंद्रा उर्फ बबली, मंगलीपुरवा के रमेश चंद्र संदीप कुमार सराफा के संदीप गुप्ता ने बताया कि चांदी के करवा दो तरह के बाजार में आए हैं। पत्तरवाला करवा 100-150 ग्राम का है जबकि, ढलाई वाला करवा 200-250 ग्राम के हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चांदी का भाव 74 हजार रुपये प्रति किलो है। चांदी के करवा पहली बार करवाचौथ रखने वाले नवविवाहिताओं को देने के लिए खरीदारी की जा रही है। सूफी जी बर्तन के संचालक एमएच सिद्दीकी ने बताया कि पीतल के करवा सभी साइज के उपलब्ध हैं। पीतल का भाव 600-700 रुपये प्रति किलो चल रहा है। तांबा 700-800 रुपये प्रति किलो के भाव पर है।


करवाचौथ पूजन की रेडीमेड थाली भी आई
करवाचौथ पर पूजन के लिए करवा सेट की थाली भी बाजार में बर्तनों की दुकानों पर उपलब्ध हैं। करवा सेट थाली की कीमत 100-150 और 250-300 रुपये तक है। कीमत और रेडीमेड होने की वजह से बाजार में इनकी मांग है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed