फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Market assistant caught taking bribe suspended

Hardoi News: घूस लेते पकड़े गए मंडी सहायक को किया गया निलंबित

Sat, 28 Sep 2024 11:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Sep 2024 11:03 PM IST
विज्ञापन
Market assistant caught taking bribe suspended
हरदोई। नवीन गल्ला मंडी परिसर में संचालित फर्म के नवीनीकरण और नाम संशोधन के नाम पर 30 हजार रुपये की घूस लेने के आरोपी मंडी सहायक को शनिवार को निलंबित कर विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

नवीन गल्ला मंडी में सचिव कार्यालय में तैनात मंडी सहायक अरुणेंद्र कुमार वर्मा को शुक्रवार को कार्यालय से लखनऊ भ्रष्टाचार निवारण संगठन की टीम ने पकड़ा था। इस मामले में देहात कोतवाली में मामला दर्ज कराया था। इसमें बताया था कि देहात कोतवाली क्षेत्र के भरिगवां निवासी अमित कुमार गुप्ता नवीन गल्ला मंडी परिसर में मां वैष्णो एंड संस यूनीफाइट नाम से फर्म चलाते हैं।
विज्ञापन

इसी फर्म पर कारोबार करते हैं। इस फर्म के नाम में संस गलत तरीके से लिखा हुआ था। संस में स के साथ आधा न (सन्स) लिखा था, जबकि अमित गुप्ता इसे स में बिंदी (संस) लगाकर संशोधन करने के लिए कह रहे थे। साथ ही फर्म का नवीनीकरण भी होना था। इसके लिए मंडी सहायक अरुणेंद्र कुमार वर्मा कारोबारी से 30 हजार रुपये की रिश्वत मांग की थी। टीम मंडी सहायक को अपने साथ ले गई थी। मंडी सचिव ज्योति चौधरी ने बताया कि मंडी सहायक अरुणेंद्र कुमार वर्मा को निलंबित कर दिया गया है और विभागीय जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed