फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   March Food Security Act

मार्च से खाद्य सुरक्षा अधिनियम लागू

Wed, 24 Feb 2016 11:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Wed, 24 Feb 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
March Food Security Act

हरदोई। अगले माह से कोटे की दुकानों पर करीब सात लाख राशन कार्ड धारकों को दो रुपये किलो गेहूं एवं तीन रुपये किलो चावल हर माह मिलेगा। गेहूं, चावल की मात्रा राशन कार्ड के पारिवारिक सदस्योें की संख्या के आधार पर तय की गई है। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के मार्च से लागू होते ही यह लाभ मिलना शुरू हो जाएगा। पेश है एक रिपोर्ट -

विज्ञापन


लक्ष्य के अनुसार हो गया है परिवारों का चयन
योजना के तहत जिले की कुल आबादी लगभग 41 लाख में 79.56 प्रतिशत ग्रामीण व 64.43 प्रतिशत नगरीय क्षेत्र में का चयन किया जाना था। जिले में प्रचलित 117727 अंत्योदय कार्ड धारक परिवारों के चयन के अलावा 587747 परिवारों का गृहस्थी कार्ड के तहत चयन किया गया है। इनमें नगरीय क्षेत्र में अंत्योदय 2364 व गृहस्थी कार्ड 94875 तथा ग्रामीण क्षेत्र में अंत्योदय 114933 व गृहस्थी कार्ड 494098 हैं।
विज्ञापन


7 लाख परिवार, 62 फीसदी आबादी को लाभ  
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत चयनित किए सात लाख परिवार में जिले की 62 फीसदी आबादी शामिल है। डीएसओ कुमार निर्मलेंद्र के अनुसार चयन की पात्रता के लिए ग्रामीण क्षेत्र में परिवार की आमदनी 2 लाख की सीमा तक व नगरीय क्षेत्र में 3 लाख सीमा निर्धारित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तो ऐसे मिलेगा कोटे की दुकानों से गेहूं एवं चावल
डीएसओ कुमार निर्मलेंद्र ने बताया कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत अब दो तरह के कार्ड रह गए हैं। इनमें एक पात्र गृहस्थी कार्ड जो कि परिवार की महिला मुखिया के नाम होगा तथा दूसरा अंत्योदय कार्ड जो कि अति गरीब परिवार के लिए है। योजना के तहत गृहस्थी कार्ड पर प्रति यूनिट पांच किलो अनाज मिलेगा जिसमें 3.5 किलो गेहूं दर दो रुपये प्रति किलो एवं 1.5 किलो चावल तीन रुपये प्रति किलो के हिसाब मिलेगा। जब कि अंत्योदय कार्ड धारक को 10 किलो गेहूं दर 2 रुपये किलो एवं 25 किलो चावल दर 3 रुपये प्रति किलो के हिसाब से मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed