{"_id":"5f1f1bef8ebc3e9f6070c1a8","slug":"mandir-me-pooja-hardoi-news-knp5736312152","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओ मेरे भोले भंडारी, तेरी महिमा है न्यारी....","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओ मेरे भोले भंडारी, तेरी महिमा है न्यारी....
विज्ञापन
फोटो-2-बाबा विश्वनाथ मंदिर में शिवलिंग की पूजा करते श्रद्धालु। संवाद
- फोटो : HARDOI
हरदोई। सावन के सोमवार को शिवालयों और मंदिरों में भगवान शिव का पूजन-अर्चन किया गया। शहर से लेकर गांव तक बम-बम भोले के जयकारे गूंजते रहे। वहीं कोरोना संक्रमण को लेकर मंदिर का प्रशासन भक्तों को सामाजिक दूरी का पालन कराता नजर आया। कुछ स्थानों पर भक्तों की भीड़ भी देखी गई। वहीं घरों में भी रुद्राभिषेक किए गए।
शहर के बाबा विश्वनाथ मंदिर, तुंरतनाथ मंदिर, सिद्वेश्वर नाथ मंदिर, बाबा नील कंठेश्वर महादेव, शिव भोले मंदिर, सहाका मंदिर, सुनासीर नाथ मंदिर, मंशानाथ मंदिर में दिनभर पूजन का आयोजन होता रहा। शिवालयों में जल व दूध से अभिषेक करने को श्रद्धालुओं का आना जारी रहा। शास्त्री उमाकांत का कहना है कि सावन मास इतना पावन है कि हर हाथ भगवान शिव की आराधना करने को अपने आप उठते हैं।
मंदिर में लाइन लगाकर दर्शन कराए
हरदोई। आनंद टाकीज स्थित बाबा विश्वनाथ मंदिर में भी भगवान शिव के दर्शन के लिए भक्तों की कतारें लगी नजर आई। मंदिर के अंदर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए क्रमानुसार भक्तों को प्रवेश दिया गया।
विज्ञापन
दूध से नीलकंठेश्वर महाराज का अभिषेक
हरदोई। बाबा नीलकंठेश्वर मंदिर में भोले का जयघोष देर शाम तक जारी रहा। शिवलिंग पर जल व दूध से अभिषेक करने
वालों की भीड़ जुटी रही। देर शाम तक नीलकंठेश्वर महाराज का दूध से जलाभिषेक किया जा चुका था।