{"_id":"6b007eaba144083f0c0565f4","slug":"man-sentenced-to-five-years-in-prison-for-attempted-murder-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-160507-2026-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: जानलेवा हमले के दोषी को पांच साल की सजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: जानलेवा हमले के दोषी को पांच साल की सजा
विज्ञापन
हरदोई। लगभग पौने 11 साल पुराने जानलेवा हमले के आरोपी को अपर जिला जज (कोर्ट संख्या-1) प्रमेंद्र कुमार ने दोषी करार दिया। अभियुक्त को पांच साल की सजा सुनाई गई। छह हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया। घटना खेत की मेड़ के विवाद में हुई थी।
बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के गदुआपुर निवासी छोटेलाल ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसमें बताया था कि तीन फरवरी 2016 की शाम अपने भाई राजकुमार और पुत्रवधू के साथ खेत की मेड़ को लेकर मकान के दरवाजे पर बातचीत कर रहे थे। इस दौरान गांव का रामशंकर उर्फ भैया आ गया और गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने राजकुमार को जान से मारने की धमकी दी। इस बीच रामशंकर ने तमंचे से फायर कर दिया। गोली राजकुमार के दायें हाथ में कोहनी के पास लगी और वह गिर पड़े। उन्हें सीएचसी बिलग्राम से जिला अस्पताल रेफर किया गया था। आरोपी मौके से भाग गया था।
पुलिस नेे 12 मार्च 2016 को आरोपी को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर तमंचा और कारतूस बरामद करने का दावा किया था। इस आधार पर आर्म्स एक्ट का मामला भी दर्ज हुआ था। दोनों मामलों की सुनवाई एक साथ चल रही थी। सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने घायल राजकुमार, वादी छोटेलाल, चिकित्सकों और पुलिसकर्मियों समेत आठ गवाह पेश किए। मेडिकल रिपोर्ट में राजकुमार के हाथ में गोली लगने की पुष्टि हुई।
विज्ञापन
बचाव पक्ष ने घटना को झूठा बताते हुए रंजिश में फंसाने और बरामदगी पर सवाल उठाए। अदालत ने टिप्पणी की कि किसी आरोपी को तब तक निर्दोष माना जाता है जब तक उसका अपराध संदेह से परे साबित न हो जाए। इस मामले में घायल और प्रत्यक्षदर्शी गवाहों के बयानों, चिकित्सकीय साक्ष्य और अन्य अभिलेखों से अभियोजन पक्ष आरोप साबित करने में सफल रहा। अदालत ने माना कि गाली-गलौज का विरोध करने पर आरोपी ने राजकुमार को गोली मारकर घायल किया था। गवाहों के बयानों में मामूली विरोधाभास अभियोजन की कहानी को अविश्वसनीय नहीं बनाते हैं। दोनों पक्षों के तर्कों को सुनने व पत्रावली पर मौजूद सबूतों के आधार पर अपर जिला जज ने फैसला सुनाया।