फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Man kills mother for not giving him money for alcohol, lies beside her body all night

Hardoi News: शराब के लिए रुपये न देने पर मां को मौत के घाट उतारा, रात भर लेटा रहा शव के पास

Tue, 02 Dec 2025 11:04 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 02 Dec 2025 11:04 PM IST
विज्ञापन
Man kills mother for not giving him money for alcohol, lies beside her body all night
बेहटा गोकुल (हरदोई)। शराब के लिए रुपये देने से इन्कार करने पर बेटे ने मां की ईंट से कूंचकर हत्या कर दी। रात भर बेटा शव के पास बैठा रहा। मंगलवार सुबह मां की मौत की जानकारी ग्रामीणों को दी। चौकीदार की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। घटना बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के शिरोमननगर की है।
विज्ञापन



शिरोमननगर निवासी शकुंतला (70) के पति अवध बिहारी अग्निहोत्री पुलिस में सिपाही थे। उनकी मौत हो चुकी है। पति की पेंशन शकुंतला के बैंक खाते में आती है। शकुंतला पिछले कुछ वर्षों से दिल्ली में अपने बेटों परेडी और छोटे भइया के साथ रहती थीं। पेंशन सत्यापन के लिए शकुंतला बड़े बेटे परेडी के साथ नवंबर के आखिरी सप्ताह में गांव आई थीं। तब से मां बेटा यहीं थे। सत्यापन की प्रक्रिया भी हो गई थी। सोमवार रात परेडी ने शराब के लिए मां शकुंतला से रुपये मांगे। शकुंतला ने रुपये देने से इन्कार कर दिया। इससे नाराज परेडी ने ईंट से उन पर हमला कर दिया। घटना में शकुंतला की मौके पर ही मौत हो गई। परेडी रातभर शव के पास लेटा रहा। सुबह उसने मां की मौत होने की बात गांव वालों को बताई।
विज्ञापन

गांव वाले जब मकान के अंदर गए। वहां शकुंतला का खून से लथपथ शव पड़ा मिला। चौकीदार पर्वत ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर थानाध्यक्ष धर्मेंद्र गिरी पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने मौके से नमूने जुटाए। परिवार में दो पुत्र हैं। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र गिरी ने बताया कि परेडी ने अपनी मां शकुंतला की हत्या की है। अन्य परिजनों को सूचना दी गई है। परिजन दिल्ली से चल चुके हैं। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed