{"_id":"5f3583598ebc3e3d21298afd","slug":"man-drown-in-hardoi-hardoi-news-knp576756827","type":"story","status":"publish","title_hn":"तालाब में नहाने गए छात्र की डूबकर मौत, घटना से परिवार में कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तालाब में नहाने गए छात्र की डूबकर मौत, घटना से परिवार में कोहराम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलग्राम कोतवाली के रहुला गांव में तालाब में नहाने गया छात्र तालाब में डूब गया। शोर सुन कर ग्रामीणों ने एक घंटे तक उसकी तलाश की और उसे बाहर निकाल कर सीएचसी ले गए। जहां छात्र को मृत घोषित कर दिया गया।
रहुला गांव निवासी अंकित (22) पुत्र नरेंद्र कुमार परचल रसूलपुर के कॉलेज में बीएससी तृतीय वर्ष का छात्र था। गुरुवार सुबह लगभग साढ़े नौ बजे अंकित बारिश के बीच तालाब में नहाने गया और अचानक डूबने लगा। छात्र ने शोर मचाया तो ग्रामीणों ने बचाने के उद्देश्य से छलांग लगा दी।
करीब एक घंटे तक तलाश के बाद अंकित को बेसुध हालत में तालाब से निकाला गया। आनन-फानन में सीएचसी बिलग्राम ले जाया गया, जहां छात्र को मृत घोषित कर दिया गया। अंकित पांच भाई बहनों में सबसे बड़ा था। सीएचसी प्रशासन की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।