फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Man dragged for 10 meters on road after being hit by car, dies

Hardoi News: कार की टक्कर से 10 मीटर तक सड़क पर घिसटा युवक, मौत

Mon, 01 Dec 2025 10:49 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 Dec 2025 10:49 PM IST
विज्ञापन
Man dragged for 10 meters on road after being hit by car, dies
हरदोई। लखनऊ-पलिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुरसा थाना क्षेत्र के कराही गांव के पास रविवार देर शाम पैदल जा रहे युवक को कार ने टक्कर मार दी। कार में फंसकर युवक 10 मीटर तक सड़क पर घिसटता चला गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

सुरसा थाना क्षेत्र के कराही गांव निवासी विपिन उर्फ टिंचू (30) खेती करता था। बड़े भाई राजेंद्र कुमार के मुताबिक, रविवार शाम विपिन अपने खेत की ओर गया था। देर शाम वह पैदल खेत से वापस घर आ रहा था। इस दौरान लखनऊ-पलिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर कराही गांव के पास ही कार ने उसे टक्कर मार दी। कार में फंस कर वह 10 मीटर तक सड़क पर घिसटता चला गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। कार समेत चालक मौके से भाग गया। थानाध्यक्ष सुनील कुमार मिश्रा ने बताया कि शव का पंचनामा भरवाया गया है। वाहन की तलाश के लिए घटना स्थल के आसपास सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed