फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   man climb on water tank

तीन दिन से भूखा होने की बात कहकर टंकी पर चढ़ा युवक

Mon, 30 Mar 2020 09:49 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2020 09:49 PM IST
विज्ञापन
man climb on water tank
शाहाबाद (हरदोई)। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कस्बे के मोहल्ला अल्लापुर सैदीखेल निवासी युवक सोमवार दोपहर तीन दिन से भूखा होने की बात कहकर कांशीराम कालोनी में पानी की टंकी पर चढ़ गया और हंगामा करने लगा। पुलिस मौके पर पहुंची तो युवक के पिता ने उसके घर पर खाना खाने और शराब का लती होने की बात कही। एक घंटे बाद युवक को नीचे उतारा जा सका।
विज्ञापन

अल्हापुर सैदीखेल निवासी राजीव (28) पुत्र फूलचंद्र सोमवार दोपहर बाद कांशीराम कालोनी स्थित पानी की टंकी पर चढ़ गया। वह शोर मचाने लगा। कालोनी में रहने वाले लोगों ने उससे टंकी से नीचे उतरने को कहा। इस पर राजीव ने कहा कि वह तीन दिन से भूखा है। जानकारी पर एसडीएम एपी श्रीवास्तव, कोतवाल महेश पांडेय मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

राजीव के पिता फूलचंद्र मौके पर पहुंचे और उन्होंने पुत्र से नीचे उतरने को कहा। लगभग एक घंटे बाद राजीव नीचे उतर आया। पुलिस उसे कोतवाली ले गई और लंच पैकेट उपलब्ध कराए। राजीव के पिता फूलचंद्र का कहना है कि राजीव शराब पीने का लती है। उन्होंने कहा कि दोपहर में ही राजीव खाना खाकर घर से निकला था। सात साल पहले शराब पीने की आदत के कारण राजीव की पत्नी भी उसे छोड़कर चली गई थी। राजीव पुताई का कार्य करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed