फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   man beaten wife in hardoi

दहेज के लिए विवाहिता को पीटकर घर से निकाला

Thu, 08 Oct 2020 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
man beaten wife in hardoi
संडीला में अतिरिक्त दहेज के लिए विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाले जाने का मामला सामने आया है। विवाहिता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत चार लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

संडीला कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कस्बा चौकी इलाके के मोहल्ला मंगल बाजार निवासी सलमा पुत्री अब्दुल गफ्फार ने बताया कि उसका निकाह तीन नवंबर 2011 लखनऊ के गोमती नगर इलाके के विनीत खंड निवासी जावेद संग हुआ था। पिता अब्दुल गफ्फार ने अपनी हैसियत के मुताबिक दहेज भी दिया, लेकिन ससुरालीजन इससे संतुष्ट नहीं थे।
विज्ञापन

अतिरिक्त दहेज में एक कार और बीस लाख रुपये की मांग कर रहे थे। इसको लेकर आए दिन मारपीट करते थे। आरोप है कि पांच अक्तूबर को पति जावेद, सास खातून जहां, ननद सीबा, देवर जुनैद ने उसके साथ मारपीट की और घर से भगा दिया। इस पर वह अपने मायके आ गई। कोतवाल सूर्य प्रकाश शुक्ला ने बताया कि तहरीर के आधार पर पति समेत चार लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed