फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   mallawan kotwal line attached

मल्लावां कोतवाल लाइन हाजिर, स्वाट और एसओजी के सिपाहियों पर भी गाज

Sun, 16 Aug 2020 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 16 Aug 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
mallawan kotwal line attached
हरदोई। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने मल्लावां प्रभारी निरीक्षक कमलेश कुमार यादव को लाइन हाजिर किया। वहीं एसओजी और स्वाट के चार-चार सिपाहियों समेत अन्य को भी लाइन पर भेजा है।
विज्ञापन

मल्लावां के प्रभारी निरीक्षक कमलेश कुमार के खिलाफ कई गंभीर शिकायतें की गई थीं। स्वाट टीम के दो दीवान होरी लाल और राजेंद्र यादव तथा दो सिपाहियों सत्य प्रकाश सिंह और जसवीर को भी लाइन हाजिर किया गया है। वहीं एसओजी में कार्यरत सिपाही समीर अहमद, सम्राट रघुवंशी, अभिनंदन और ओमरकार यादव को लाइन पर भेजा गया है। वहीं टड़ियावां में तैनात दीवान संजय मिश्रा, सिपाही अनुराग यादव, जितेंद्र सिंह को लाइन हाजिर किया है। बीते दिनों टड़ियावां के तत्कालीन थानाध्यक्ष अरुणेश गुप्ता का वीडियो वायरल होने के बाद कार्रवाई की बात कही जा रही थी। बेनीगंज कोतवाली में तैनात राजेश यादव, शहर कोतवाली में तैनात सोनू रावत को भी लाइन हाजिर किया गया है।
विज्ञापन

देहात कोतवाली में तैनात दीवान दिनेश चंद्र शर्मा, सुरसा में तैनात सिपाही कुंदन बिष्ट, कासिमपुर में तैनात राजवीर और मझिला में तैनात भूपेंद्र कुमार शर्मा को एसओजी में तैनाती दी गई है। इसी तरह सुरसा में तैनात मंजेश कुमार, संडीला में तैनात त्रिवेश कुमार, पुलिस लाइन में तैनात श्रवण कुमार जायसवाल और अंजनी पांडेय को स्वाट में तैनाती दी गई है। पुलिस लाइन में तैनात सिपाही नितेश कुमार शुक्ला को मल्लावां, बेहटा गोकुल में तैनात सिपाही कमल बहादुर को कोतवाली और यूपी 11 में तैनात दीवान मनीष मिश्रा को मझिला थाने में तैनाती दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टड़ियावां में शिव शंकर सिंह और अरवल में ओपी सिंह को चार्ज
एसपी अमित कुमार ने पिछले कुछ दिनों से रिक्त चल रहे टड़ियावां के प्रभारी निरीक्षक के पद पर शिव शंकर सिंह की तैनाती की है। यहां थानाध्यक्ष रहे अरुणेश गुप्ता का रुपये गिनते हुए एक वीडियो बीते दिनों वायरल हुआ था, जिसके कारण एसपी ने उन्हें हटा दिया था। इसी तरह लगभग एक पखवारे पहले भूमि विवाद में हुई एक युवक की हत्या में लापरवाही बरतने पर अरवल के तत्कालीन थानाध्यक्ष जनार्दन सिंह को लाइन हाजिर कर दिया गया था। अब यहां ओम प्रकाश सिंह की तैनाती की गई है। ओम प्रकाश सिंह अब तक संडीला में कस्बा चौकी प्रभारी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed