{"_id":"6a721eb31d1e0f26020a2dff","slug":"making-repeated-visits-to-the-department-for-four-months-the-meter-has-not-been-replaced-hardoi-news-c-213-1-hra1021-154317-2026-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: चार माह से विभाग के लगा रहे चक्कर, नहीं बदला गया मीटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: चार माह से विभाग के लगा रहे चक्कर, नहीं बदला गया मीटर
विज्ञापन
फोटो-09- कोयॅल बाग कॉलोनी विद्युत उपकेंद्र में लगे शिविर में शिकायत दर्ज करते अधिकारी। संवाद
हरदोई। विद्युत उपभोक्ताओं की समस्या के निदान के लिए कोयलबाग कॉलोनी उपकेंद्र पर उपभोक्ता शिविर लगाया गया। शिविर में बारिश के कारण काफी कम संख्या में उपभोक्ता पहुंचे। उपभोक्ताओं की समस्या सुन उनके निदान का आश्वासन दिया गया।
बिजली उपभोक्ताओं की समस्या के निदान के लिए विद्युत वितरण निगम की ओर से उपकेंद्रों पर शिविर लगाए जा रहे हैं। मंगलवार को शहर के काेयल बाग कॉलोनी उपकेंद्र पर शिविर लगाया गया। शिविर में 22 उपभोक्ताओं ने समस्याएं दर्ज कराईं। इसमें अधिकांश बिल में गड़बड़ी संबंधित थीं जिनके निदान का आश्वासन दिया गया। शिविर में मौजूद अवर अभियंता अभिषेक कुमार ने बताया कि मौसम के कारण उपभोक्ताओं की संख्या कम रही।
केस एक
शिविर में धन्नपूरवा निवासी पुष्पा देवी ने बताया कि उनका मीटर खराब है। इस पर उन्होंने उपखंड कार्यालय पर 11 मई को मीटर बदलने के लिए प्रार्थना पत्र दिया था मगर अभी तक मीटर बदला नहीं गया है।
विज्ञापन
केस दो
मोहल्ला हरीपुरवा निवासी राजेश्वर प्रसाद ने बताया कि उनके बिल में रीडिंग गलत दर्ज कर दी गई। इससे उन पर 15 हजार रुपये से अधिक का बकाया हो गया। संशोधन के लिए प्रार्थना पत्र दिया गया लेकिन निदान नहीं हुआ।
शिविर में 22 उपभोक्ताओं की ओर से शिकायतें दर्ज कराई गईं। इनका परीक्षण कराया जा रहा है। जल्द ही इन समस्या का निदान करा दिया जाएगा। -कुलदीप शिवहरे, उपखंड अधिकारी, कोयल बाग