फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Make online applications for mass marriage scheme by setting up a camp.

Hardoi News: कैंप लगाकर ऑनलाइन कराएं सामूहिक विवाह योजना के आवेदन

Mon, 23 Oct 2023 10:35 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 Oct 2023 10:35 PM IST
विज्ञापन
Make online applications for mass marriage scheme by setting up a camp.
हरदोई। जरूरतमंद परिवार की बेटियों के हाथ पीले कराने के लिए संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में अब विभाग कैंप लगाकर पात्रों के ऑनलाइन आवेदन कराएगा। जिला समाज कल्याण अधिकारी ने आवेदन प्राप्त करने के लिए 30 अक्तूबर से तीन दिवसीय कैंप सभी ब्लॉक व नगरीय निकायों में लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

जिला समाज कल्याण अधिकारी का कार्यभार देख रहे जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि कैंप में ऑनलाइन आवेदन कराए जाने के लिए विभागीय सभी सहायक विकास अधिकारी (एडीओ), ग्राम विकास अधिकारी व सुपरवाइजरों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। बताया कि सभी नगरीय निकाय व ब्लॉक पर 30, 31 अक्तूबर व एक नवंबर को कैंप लगाए जाएंगे। योजना में पात्रों के आवेदन ऑनलाइन पोर्टल पर कराएंगे। साथ ही ऑनलाइन पोर्टल पर आवेदन के संबंध में जानकारी भी दी जाएगी।
विज्ञापन

बताया कि इन कैंपों के अलावा माह के पहले व तीसरे शनिवार को होने वाले संपूर्ण समाधान दिवस में भी कैंप लगाकर योजना प्रचार-प्रसार करेंगे। बताया कि कैंप में एडीओ, सुपरवाइजर लैपटाॅप व प्रिंटर के साथ रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed