फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Maiya yesterday fueled Rngega in color

कल से मईया के रंग में रंगेगा शह

Thu, 07 Apr 2016 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई Updated Thu, 07 Apr 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
Maiya yesterday fueled Rngega in color
मंदिर - फोटो : अमर उजाला

हरदोई। मां दुर्गा की उपासना के शारदीय नवरात्र शुक्रवार से प्रारंभ हो रहे हैं। मां के आगमन को लेकर भक्तों ने बुधवार से तैयारियां शुरू कर दी हैं। नवरात्र के आगमन को लेकर बाजार जहां भक्ति के रंग में रंगे नजर आ रहे हैं, वहीं मंदिरों और घरों में भी साफ सफाई शुरू हो गई है। कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त 10 बजकर 40 मिनट के बाद है।

विज्ञापन


शास्त्री उमाकांत अवस्थी का कहना है कि शुक्रवार को पहले दिन माता दुर्गा की प्रतिमा और कलश की स्थापना की जाती है। इसके बाद नवरात्र के उत्सव का प्रारंभ होता है। इस बार सात दिन मां के व्रत होंगे। आठ अप्रैल से शुरू होकर 14 अप्रैल तक नवरात्र के चलते मां का विधिवत पूजन होगा। 15 अप्रैल को नवमी होगी।
विज्ञापन


बताया कि शास्त्रों के अनुसार चैत्र शुक्ल प्रतिपदा को शुभ मुहूर्त में कलश स्थापना प्रात: काल में ही करना श्रेष्ठ माना गया है। लेकिन इस बार प्रात: काल कलश स्थापना नहीं की जा सकेगी। शास्त्रों के अनुसार चित्रा नक्षत्र, वैधृति योग में कलश स्थापना वर्जित माना गया है। इस बार प्रतिपदा को सुबह 10 बजकर 40 मिनट तक वैधृति योग बन रहा है। ऐसे में कलश स्थापना इस योग के बाद ही करना शास्त्र सम्मत रहेगा। शहर के श्रवण देवी मंदिर, फू लमती देवी मंदिर, दुर्गा मंदिर, अस्पताल चौराहा स्थित मौनी बाबा मंदिर, बाबा सिद्धनाथ मंदिर, तुरंत नाथ मंदिर, शिव भोले मंदिर आदि में मां का विशेष पूजन होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मां की मूर्ति को सजाने और उनके दरबार की साफ सफाई को श्रद्धालु जुटे रहे। इसके अलावा मंदिरों को जाने वाले रास्तों में भी जिम्मेदारों ने सफाई व्यवस्था चुस्त दुरुस्त कर दी है। पुलिस अधीक्षक उमेश कु मार सिंह ने बताया कि भीड़ भाड़ को देखते हुए पूजन के दिन प्रसिद्ध मंदिरों में और चौकसी बरती जाएगी। पुलिस की निगाह मंदिरों के आस पास भी रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed