{"_id":"68a758aeff8cedab720b3229","slug":"mahuachchar-culvert-on-tadiyawan-hariharpur-road-damaged-movement-of-big-vehicles-stopped-hardoi-news-c-213-1-hra1001-136142-2025-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: टड़ियावां-हरिहरपुर मार्ग पर महुआचाचर पुलिया क्षतिग्रस्त, बड़े वाहनों का आवागमन रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: टड़ियावां-हरिहरपुर मार्ग पर महुआचाचर पुलिया क्षतिग्रस्त, बड़े वाहनों का आवागमन रोका
विज्ञापन
टड़ियावां। टड़ियावां–हरिहरपुर मार्ग पर महुआचाचर गांव के पास पुलिया क्षतिग्रस्त हो गई। बृहस्पतिवार को पुलिया क्षतिग्रस्त होने से बड़े वाहनों के आवागमन पर रोक लगा दी गई। पीडब्ल्यूडी के अभियंताओं ने ईंटें लगवाकर बैरिकेडिंग कराई।
महुआचाचर गांव के पास की पुलिया क्षतिग्रस्त होने की जानकारी पर अभियंता पहुंचे। ग्रामीणों ने बताया कि मिट्टी से भरे ओवरलोड डंपर और ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के निकलने से पुलिया क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिया की सतह पर गड्ढा हो गया है। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना में सड़क बनवाई गई है। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिया पर ईंटों की बैरिकेडिंग करवाई गई।
अधिकारियों ने मार्ग पर बड़े वाहनों का संचालन पूरी तरह से रोक दिया है। ग्रामीणों ने बताया कि करीब दो साल पहले ही सड़क बनवाई गई थी। पुलिया टूट जाने से हरिहरपुर व टड़ियावां के बीच का संपर्क पूरी तरह ठप हो गया है।