फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   mahila ne jahar khaya

जहरीला पदार्थ खाने से महिला की मौत, बेटे ने भी खाया जहर

Thu, 09 Jul 2020 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
mahila ne jahar khaya
मल्लावां (हरदोई)। बेटे की शादी तय करने को लेकर दंपति के बीच विवाद हो गया। महिला ने गुस्से में जहर खा लिया। सीएचसी में उसकी मौत हो गई। मां की मौत की खबर सुनते ही बेटे ने भी जहर खा लिया। गंभीर हालत में उसे प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

मल्लावां कस्बे के स्टेशन रोड स्थित गंगारामपुर निवासी ओम गुप्ता की पत्नी हीरा गुप्ता (40) का गुरुवार सुबह पति के साथ बेटे प्रियांशू (23) की शादी तय करने को लेकर विवाद हो गया। इसके कारण हीरा ने घर में रखा जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन हीरा को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मल्लावां पहुंचे। यहां ड्यूटी पर तैनात डॉ. संजय सिंह ने हीरा को मृत घोषित कर दिया। मां की मौत की जानकारी मिलते ही प्रियांशू ने भी जहरीला पदार्थ खा लिया। जहरीला पदार्थ खाने के कारण प्रियांशू की हालत बिगड़ गई। उसे कस्बे के ही एक प्राइवेट चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया है। पुलिस ने सीएचसी से हीरा का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के परिवार में दो पुत्र और एक पुत्री है।
विज्ञापन

कोतवाल कमलेश यादव ने बताया कि घरेलू कलह के चलते महिला ने जहरीला पदार्थ खा लिया और उसकी मौत से आहत पुत्र ने भी जहरीला पदार्थ खा लिया। महिला की मौत हो गई है और पुत्र की हालत गंभीर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लड़की को लेकर पति-पत्नी में थी रार
विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक प्रियांशू की शादी तय करने को लेकर परिवार बेहद उत्साहित था। बताया जाता है कि प्रियांशू ने जिस लड़की से शादी के लिए हामी भरी थी, वहां प्रियांशू के पिता शादी कराना नहीं चाहते थे, लेकिन हीरा उसी लड़की के साथ अपने बेटे की शादी करना चाहती थी। इसी को लेकर हीरा और ओम के बीच विवाद हुआ था, जिसके बाद घटना हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed