फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Mahabhishek and adornment of Hanuman ji on his birth anniversary

Hardoi News: जन्मोत्सव पर हनुमान जी का महाभिषेक व हुआ शृंगार

Thu, 31 Oct 2024 07:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 31 Oct 2024 07:48 PM IST
विज्ञापन
Mahabhishek and adornment of Hanuman ji on his birth anniversary
हरदोई। श्रीराम जानकी मंदिर में बृहस्पितवार को हनुमान जन्मोत्सव बड़े ही श्रद्धाभाव से मनाया गया। वैदिक मंत्रोच्चारण व षोडशोपचार विधि कर मंदिर में सुंदरकांड और चालीसा का पाठ किया गया। हनुमान जी का महाभिषेक व शृंगार कर पूजन-अर्चन के साथ छप्पन भोग लगाया गया।
विज्ञापन

कार्तिक माह की कृष्ण पक्ष चतुर्दशी तिथि पर हनुमान जी के जन्मोत्सव पर पुजारी मैथिली शरण शास्त्री ने षोडशोपचार विधि से महाभिषेक व स्नान कराया। हनुमान जी का पूजन व महाभिषेक राकेश अग्रवाल ने दूध, दही, घी, शहद, शक्कर और पंचामृत से किया। हनुमान जी का शृंगार कर छप्पन भोग लगाकर नैवेद्य अर्पण किया। भक्तों ने सामूहिक रूप से सुंदरकांड पाठ व हनुमान चालीसा का पाठ बड़े भक्ति भाव से किया। हनुमान जी के जन्म की आरती कर भक्तों ने भजन व बधाई गीत गए।
विज्ञापन

जियो जियो महारानी, अंजनी तेरो लाल, राम रंगीले परम हठीले, महासंभु प्रगट्यो तेरो बाल। सहित कई भजनों के माध्यम से जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया और प्रसाद वितरण किया गया। भक्तों ने अपने-अपने ढंग से श्री हनुमान जी महाराज का पूजन-अर्चन वंदन व प्रार्थना स्तुति कर परिवार की कुशलता, सुख समृद्धि, संपन्नता व शांति के लिए प्रार्थना की। पंडित विनीत पांडे व श्याम सुंदर शुक्ला ने सहयोग दिया। इस मौके पर राकेश अग्रवाल, हरिओम गुप्ता, संजय गुप्ता, उदय अग्रवाल, कैलाश गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed