{"_id":"64f8b767b9b98db3f90dc2f6","slug":"magsaysay-award-winner-gives-suggestions-for-improving-gaushalas-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-3248-2023-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: गोशालाओं में सुधार के लिए मैग्सेसे पुरस्कार विजेता ने दिए सुझाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: गोशालाओं में सुधार के लिए मैग्सेसे पुरस्कार विजेता ने दिए सुझाव
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
भरावन। सोशलिस्ट पार्टी (इंडिया) के महासचिव मैग्सेसे पुरस्कार विजेता संदीप पांडेय ने गोशालाओं में अव्यवस्थाओं का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि अपनी टीम से अलग अलग गोशालाओं की वास्तविकता दिखवाई, तो हकीकत बेहद तल्ख मिली। उन्होंने गोशालाओं के सुधार के लिए कुछ सुझाव भी दिए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को गोशालाओं में हो रही मवेशियों की मौत के लिए जिम्मेदार बताते हुए अतरौली थाने में तहरीर भी दी।
अतरौली थाने में तहरीर देने के बाद संदीप पांडेय ने बताया कि सात अगस्त को ग्राम सभा छावन की गौढ़ी गोशाला में एक बछड़ा मृत मिला। संडीला की कान्हा गोशाला में भी स्थिति खराब मिली। कई अन्य गोशालाओं का उल्लेख करते हुए उन्होंने सुझाव दिया कि गोआश्रय स्थल के निर्माण और रखरखाव के लिए अलग से बजट का प्रावधान किया जाए। इनमें बेहतर प्रबंधन की आवश्यकता है।
पशुचर की जमीन पर मनरेगा से हरा चारा उगवाया जाएगा। गो आश्रय स्थल जनता के लिए खुले रहें। हकीकत को छिपाया जाएगा, तो स्थिति नहीं सुधरेगी। बीमार मवेशियों को पशु चिकित्सालय भेजा जाना चाहिए। चारे का भुगतान अग्रिम किया जाना चाहिए।