{"_id":"5ca3aaedbdec22143a67f505","slug":"magic-collapse-16-people-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैजिक पलटने से 16 लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैजिक पलटने से 16 लोग घायल
Wed, 03 Apr 2019 12:03 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
हरदोई
हरदोई
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Wed, 03 Apr 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
- फोटो : प्रतीकात्मक
अतरौली थाना क्षेत्र अंतर्गत माल-कोथावां मार्ग पर अजमतपुर की पुलिया के निकट मैजिक पलट गई। हादसे में 16 लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
जंगली शिव मंदिर अतरौली परिसर में मंगलवार दोपहर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने अलग-अलग गांवों के 16 लोग मैजिक से जा रहे थे। माल कोथांवा मार्ग पर अजमतपुर की पुलिया के निकट मैजिक चालक का संतुलन बिगड़ गया। मैजिक पलटने से रामदास (60), महावीर (65), संतराम (60), डोरी (60), सुरेश (45) पुत्र चौधरी, मैकू (50) पुत्र धुर्री, छोटेलाल (35) पुत्र छुन्ना निवासी भवानीखेड़ा जख्मी हो गए। छल्लू (55), रम्मा (48), छोटक्के (45) पुत्र भोला, विनोद (20) पुत्र रामप्रसाद, अजमेर (45) पुत्र चिराबअली, हरिशंकर (25) पुत्र मन्ना, रामप्रसाद (60), संतू (30) पुत्र रामदीन, बबलू (30) पुत्र तुलसी निवासीगण बड़ी बहुती भी घायल हो गए। उधर से गुजरे भाजपा नेता अमल शुक्ला ने घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भरावन भेजा। सीएचसी में अधीक्षक राजेंद्र कुमार, फार्मासिस्ट नागेंद्र सिंह ने घायलों का उपचार किया। छोटेलाल और बबलू की हालत गंभीर होने पर उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया गया। बसपा नेता राजेश अवस्थी ने भी सीएचसी पहुंचकर घायलों का हालचाल लिया।