{"_id":"5e4987758ebc3e6a0a2c159e","slug":"madhumakkhi-hamla-hardoi-news-knp545095217","type":"story","status":"publish","title_hn":"मधुमक्खियों के हमले से 12 किसान जख्मी, दो गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मधुमक्खियों के हमले से 12 किसान जख्मी, दो गंभीर
विज्ञापन
फोटो-7-जिला अस्पताल में भर्ती राम कुमार। संवाद
- फोटो : HARDOI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पासामऊ में खेत में गन्ने की छिलाई कर रहे किसानों पर मधुमक्खियों ने हमला बोल दिया। मधुमक्खियों के हमले से 12 किसान जख्मी हो गए। इनमें से दो की हालत गंभीर होने पर जिला चिकित्सालय में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। मधुमक्खियों से बचने के लिए किसानों ने खेत में आग जलाई और इसके चलते लगभग दो बीघा गन्ना भी जल गया।
पासामऊ निवासी राजकुमार (45) पुत्र ऊदन के खेत में गन्ने की फसल है। रविवार को राज कुमार गांव के ही नेकराम (42), अमित (18), हरिनाम (35), छोटे (35), श्यामा कुमार (32), कुलदीप (25), श्रीराम (42), जंडैल (40), हौलू (30) और वेदपाल (35) के साथ अपने खेत में गन्ने की छिलाई कर रहा था। खेत से कुछ ही दूर पर स्थित एक धार्मिक स्थल पर लगे पीपल के पेड़ में मधुमक्खियों का छत्ता है।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक किसी पक्षी ने इस छत्ते में चोंच मार दी। इसके चलते मधुमक्खियां निकल पड़ीं और खेत में काम कर रहे किसानों पर हमला बोल दिया। मधुमक्खियों के काटने से उक्त सभी लोग जख्मी हो गए। राज कुमार और कुलदीप को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है, जबकि अन्य सभी का प्राथमिक उपचार भी किया गया।
विज्ञापन
किसानों ने बताया कि मधुमक्खियों को भगाने के लिए खेत में आग जलानी पड़ी और इस आग की चपेट में आकर दो बीघा गन्ने की फसल भी जल गई।

फोटो-8-जिला अस्पताल में उपचार के लिए आया कुलदीप। संवाद- फोटो : HARDOI