फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Lucknow's team raided the place of cement trader

Hardoi News: लखनऊ की टीम ने सीमेंट व्यापारी के यहां मारा छापा

Wed, 17 May 2023 11:58 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Wed, 17 May 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
Lucknow's team raided the place of cement trader
फोटो-24- गोपामऊ में जीएसटी टीम के आने से बंद दुकानें।
विज्ञापन


- वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) की विशेष अनुसंधान की टीम कर चोरी की शिकायत पर पहुंची थी, जांच के बाद कागजात लेकर लौट गई
- कई व्यापारी दुकान बंद कर चले गए
- बंद फार्म के नाम पर किया जा रहा था व्यापार
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपामऊ (हरदोई)। वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) की विशेष अनुसंधान शाखा लखनऊ की टीम ने बुधवार को गोपामऊ के एक सीमेंट व्यापारी के यहां पर छापामार और अभिलेखों की जांच पड़ताल की। जीएसटी के छापे की खबर से अन्य दुकानदार दुकानें बंद कर चले गए। देर शाम टीम दस्तावेज लेकर लखनऊ लौट गई।
बुधवार को बस स्टाप स्थित सीमेंट-मौरंग की दुकान पर जीएसटी की विशेष अनुसंधान शाखा लखनऊ की टीम ने सहायक आयुक्त व राज्यकर अधिकारी के नेतृत्व में छापा मारा। छापे के दौरान टीम ने व्यापारी के अभिलेखों की जांच की। जीएसटी टीम की छापेमारी की खबर से व्यापारियों में खलबली मच गई।
विज्ञापन

नगर की मार्केट की दुकानों के शटर गिरने लगे, यहां तक कि पान वाले अपनी गुमटी बंद करके चलते बने। लोगों का कहना है कि जीएसटी विभाग द्वारा जागरूकता कार्यक्रम चलाया जाए। इससे आम जनमानस को जीएसटी के बार में जानकारी हो सके। जीएसटी सचल दल प्रभारी रविकांत ने बताया कि व्यापारी की शिकायत पर विशेष अनुसंधान शाखा की टीम जांच करने आई थी, जो जांच करके चली गई। अभी कोई अभियान शुरू नहीं हुआ है। व्यापारी अनावश्यक परेशान न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------
इस वजह से हुई छापेमारी
टीम को शिकायत मिली थी कि व्यापारी ने दो फार्मों का पंजीकरण कराया था। इसमें से एक को बंद कर दिया था। बंद फार्म के नाम पर व्यापारी व्यापार कर टैक्स की चोरी कर रहा था। टीम ने व्यापारी के अभिलेखों की जांच की और उनको अपने साथ ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed