फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   LPG subsidy will reach your account

Hardoi News: खाते में पहुंचेगी रसोई गैस की सब्सिडी

Tue, 07 Nov 2023 12:56 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Nov 2023 12:56 AM IST
विज्ञापन
LPG subsidy will reach your account
हरदोई। उज्ज्वला योजना के कनेक्शन धारकों को दिवाली पर मिलने वाले मुफ्त रसोई सिलिंडर की धनराशि उनके खातों में भेजी जाएगी।
विज्ञापन

शासन की ओर से उज्ज्वला योजना के कनेक्शन धारकों को साल में दो बार रसोई सिलिंडर भरवाने के लिए धनराशि देने की व्यवस्था की गई है। इसी के तहत नवंबर से दिसंबर माह में गैस सिलिंडर भरवाने पर रिफीलिंग की धनराशि वापस उनके खातों में भेज दी जाएगी। इसके लिए उपभोक्ता को पहले स्वयं ही सिलिंडर भरवाना होगा। उसके बाद धनराशि उनके खातों में स्थानांतरित की जाएगी। यह सुविधा रिफीलिंग कराने पर ही मिलेगी। जिले में चार लाख 73 हजार 683 उपभोक्ताओं में से तीन लाख 47 हजार पांच के आधार सीडिंग हैं। अभी तक 26678 के खाते आधार से सीडिंग नहीं हो सके हैं। जिले में तीन लाख कनेक्शन धारकोंं में से 97 हजार 777 उपभोक्ताओं को ही योजना का लाभ मिलेगा, क्योंकि इतने ही उपभोक्ताओं की ई- केवाईसी हो सकी है। इसलिए इस बार इन ही उपभोक्ताओं को योजना का लाभ मिल सकेगा।

नये कनेक्शन धारकों को भी मिलेगा लाभ
उज्ज्वला योजना के तहत वर्तमान में नये कनेक्शन जारी किए जा रहे हैं। इसके लिए उपभोक्ता ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन का सत्यापन के उपरांत कनेक्शन जारी किए जा रहे हैं। जिले में अब तक 6656 आवेदकों के कनेक्शन जारी किए जा चुके हैं। इन सभी को भी रिफीलिंग कराने पर सब्सिडी खातों में भेजी जाएगी।
विज्ञापन


ई-केवाईसी के बाद ही मिलेगा लाभ
उज्ज्वला योजना के तहत रिफीलिंग का लाभ लेने के लिए उपभोक्ताओं को गैस एजेंसी पर जाकर ई केवाईसी करानी होगी। ई-केवाईसी होने पर ही उपभोक्ताओं को सब्सिडी का लाभ दिया जाएगा। इसके लिए सभी गैस एजेंसियों को शिविर लगाकर ई केवाईसी कराने के लिए निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन नंबरों पर कर सकते हैं संपर्क-
उज्ज्वला योजना के कनेक्शन और रिफलिंग की धनराशि के संबंध में उपभोक्ता जिला समन्वयक के मोबाइल नंबर 9519999358, विक्रय अधिकारी के मोबाइल नंबर 9130009677 और विक्रय अधिकारी के मोबाइल नंबर 9616857451 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed