{"_id":"5ed53ebb8ebc3e907e5a89fd","slug":"lover-ki-maang-bhar-premi-ypugal-ne-lagayee-fanshi-hardoi-news-knp563234019","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमिका की मांग भर प्रेमी युगल ने लगाई फांसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमिका की मांग भर प्रेमी युगल ने लगाई फांसी
विज्ञापन
हरदोई में प्रेमी युगल के फांसी लगाने के बाद घटनास्थल पर लगी ग्रामीणों और महिलाओं की भीड़। संवाद
- फोटो : HARDOI
भरावन (हरदोई)। अतरौली थाना क्षेत्र के एक गांव में प्रेमी ने पहले प्रेमिका की मांग भरकर उसे बिछिया पहनाई और फिर दोनों ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। प्रेमी युगल का शव सोमवार सुबह घर से कुछ दूर बाग में लटकता मिला। माना जा रहा है कि युवक का विवाह दूसरी जगह तय होने पर दोनों ने ये कदम उठाया। दोनों के करीबी रिश्तेदार होने की बात भी सामने आई है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
अतरौली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक (21) लंबे समय से थाना क्षेत्र के ही दूसरे गांव में नाना के साथ रह रहा था। युवक गांव में ही सिलाई करता था। परिजनों ने उसकी शादी सीतापुर में तय कर दी थी। 12 जून को तिलक और 15 जून को शादी होनी थी। युवक का कई साल से घर के पड़ोस में ही रहने वाले करीबी रिश्तेदार (चचेरे मामा) की पुत्री (19) से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। सोमवार सुबह दोनों का शव घर से लगभग तीन सौ मीटर दूर आम के बाग के पास पेड़ में फांसी पर लटकता मिला तो हड़कंप मच गया। युवती ने दुपट्टे और युवक ने गमछे से फांसी लगाई थी। मृतका के पिता किसान नेता ने बताया कि रात दो बजे तक पुत्री घर में ही थी। कब घर से निकल गई, पता नहीं चला। घटना की जानकारी पर युवक के माता-पिता भी मौके पर पहुंच गए। अतरौली के प्रभारी निरीक्षक संतोष तिवारी ने बताया कि प्रेम प्रसंग में दोनों ने खुदकुशी की है। युवती की मांग में सिंदूर था और वह बिछिया पहने थी। परिजनों ने किसी पर आरोप नहीं लगाया है।
एक माह में तीसरी घटना
जनपद में एक माह के अंदर तीन प्रेमी युगल फांसी लगाकर खुदकुशी कर चुके हैं। चार मई को सुरसा थाना क्षेत्र के एक गांव में प्रेमी युगल ने एक ही दुपट्टे से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। एक अन्य घटना में 15 मई को शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में प्रेमी युगल ने फांसी लगाई थी। सोमवार को अतरौली थाना क्षेत्र में तीसरी घटना हो गई।