फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Love today on brother's wrist bind

भाई की कलाई पर आज बंधेगा प्यार

Thu, 18 Aug 2016 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई Updated Thu, 18 Aug 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
Love today on brother's wrist bind
खरीदारी करती युवतियां। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

हरदोई। रक्षाबंधन का पर्व गुरुवार को मनाया जाएगा। बुधवार को दिन भर राखी और मिठाई की दुकानों पर लोगों की भीड़ रही। रक्षाबंधन के पर्व का बहनों को बेसब्री से इंतजार रहता है। भाई भी बहनों के घर आने की राह ताकते हैं।

विज्ञापन


बहनें, भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांध कर कामना करती हैं कि उसके भाई के जीवन में कभी कोई कष्ट न हो, वह उन्नति करें। वहीं, भाई भी इस रक्षा सूत्र को बंधवाकर गौरवान्वित महसूस करते हैं। जीवन भर अपनी बहन की रक्षा करने का संकल्प लेते हैं। शहर के स्कूलों में भी इस पर्व को लेकर कार्यक्रमों का आयोजन हुआ।
विज्ञापन


रंग बिरंगी राखियां कर रहीं आकर्षित
हरदोई। दुकानों पर सजी रंगबिरंगी राखियां लोगों को आकर्षित कर रही हैं। बाजार में चंदन, टेडीवियर, मोती के धागे, कुंदन आदि की राखियों का खास क्रेज है। दुकानों पर पांच रुपये से लेकर दो सौ रुपये तक राखियां बिक रही हैं। इसके अलावा मिठाई की दुकानों पर भाइयों और बहनों का दिन भर तांता लगा रहा। यही नहीं इस बार रसगुल्लों के अलावा ड्राई स्वीट्स की बिक्री भी खूब हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्राओं ने बांधा रक्षा सूत्र
श्री डाल सिंह मेमोरियल स्कूल में बुधवार को रक्षा बंधन उत्सव मनाया गया। छात्राओं ने छात्र भाइयोें की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उन्हें तिलक किया। बदले में भाइयों ने बहनाें की रक्षा का संकल्प लिया। इस मौके पर प्रबंधक अखिलेश सिंह आदि मौजूद रहे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed