फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Lotus blossomed on the eight seats of Hardoi

हरदोई की आठों सीटों पर खिला कमल

Fri, 11 Mar 2022 12:11 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 12:11 AM IST
विज्ञापन
Lotus blossomed on the eight seats of Hardoi
हरदोई। बृहस्पतिवार को सुबह जैसे ही ईवीएम खुलीं, वैसे ही भाजपा प्रत्याशियों के भाग्य खुल गए। जिले की आठों विधानसभा क्षेत्रों में कमल खिला और जमकर अबीर गुलाल की होली खेली गई।
विज्ञापन

हरदोई सदर, बालामऊ, संडीला और सांडी सीट पर भाजपा मतगणना के शुरुआती चक्र से बढ़त बनाए रही, जबकि गोपामऊ, शाहाबाद और बिलग्राम-मल्लावां सीट पर कड़े मुकाबले के बीच भाजपा को जीत का ताज हासिल हुआ।
विज्ञापन

सदर सीट से भाजपा प्रत्याशी नितिन अग्रवाल ने सबसे ज्यादा मतों के अंतर से जीत दर्ज की। सपा, कांग्रेस और बसपा समेत सभी सियासी दल और प्रत्याशी ईवीएम में छिपे वोटरों के मन की बात जानकर चारों खाने चित हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरदोई सदर सीट पर पहले राउंड से ही बढ़त बना चुके भाजपा प्रत्याशी नितिन अग्रवाल ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सपा के अनिल वर्मा से 43 हजार से ज्यादा के अंतर से जीत दर्ज की।
नितिन को एक लाख 26 हजार नौ मत मिले, जबकि अनिल वर्मा को 82 हजार 935 वोट मिले।
पहली बार राजनीति के सफर में भाजपा का दामन थामकर संडीला सीट से उतरीं अलका अर्कवंशी भी काफी सफल साबित हुईं। उन्होंने एक लाख एक हजार 377 मत हासिल कर प्रतिद्वंद्वी बसपा के अब्दुल मन्नान को 37 हजार 123 मतों से परास्त किया।
अब्दुल मन्नान को 64 हजार 254 मत मिले, वहीं बिलग्राम मल्लावां सीट से भाजपा के आशीष सिंह आशू को जनता ने दोबारा अपना प्रतिनिधि चुना। आशू को 81,732 मत मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी सपा के बृजेश कुमार वर्मा को 56 हजार 155 मत मिले।
बालामऊ विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी रामपाल वर्मा को वोटरों ने आठवीं बार विधायक चुना है। उन्हें 81 हजार 823 मत मिले। यहां से सपा के रामबली वर्मा 55 हजार 242 वोट हासिल कर दूसरे स्थान पर रहे।
सवायजपुर सीट पर इस बार भी जनादेश विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू के पक्ष में ही रहा। वोटरों ने उन्हें एक लाख 14 हजार 89 मत देकर विजयी बनाया।
दूसरे नंबर पर सपा के पद्मराग सिंह यादव पम्मू को 88 हजार 29 वोट मिले हैं। मुस्लिम बहुल सीट गोपामऊ में भी भाजपा प्रत्याशी को अधिक जनमत मिला।
यहां आखिरी राउंड तक सपा प्रत्याशी राजेश्वरी से काफी नजदीकी मामला रहा। गोपामऊ के वोटरों ने भाजपा के श्याम प्रकाश को 91 हजार 291 वोट दिए, जबकि सपा प्रत्याशी को 83 हजार 15 वोट मिले।
शाहाबाद विस क्षेत्र में सपा प्रत्याशी पूर्व विधायक आसिफ खां बब्बू ने भाजपा की रजनी तिवारी को कड़ी टक्कर दी। रजनी को 94 हजार 325 मत मिले, तो आसिफ खां बब्बू को 87 हजार 452 वोट प्राप्त हुए।
सांडी विस सीट से भाजपा के प्रभाष कुमार को 81 हजार 315 वोट मिले, जबकि प्रतिद्वंद्वी पूर्व सांसद ऊषा वर्मा को 71 हजार 564 मत मिले और हार का सामना करना पड़ा।
ये हैं भाजपा के विजयी प्रत्याशी
सवायजपुर सीट-माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू
शिक्षा- स्नातक व्यवसाय, 2017 में पहली बार सवायजपुर से विधायक बने। 2022 में दूसरी बार विधायक चुने गए।
शाहाबाद-रजनी तिवारी
शिक्षा-स्नातक, 2008 (उपचुनाव) में बिलग्राम, 2012 में सवायजपुर व 2017 व 2022 में शाहाबाद से विधायक चुनी गईं।
हरदोई सदर-नितिन अग्रवाल
शिक्षा- एमबीए, व्यवसाय-कृषि व व्यापार, राजनीतिक करियर-2008 (उपचुनाव), 2012 व 2017 में विधायक चुने गए। 2021 में विधानसभा उपाध्यक्ष बने। 2022 में चौथी बार विधायक बने।
गोपामऊ-श्यामप्रकाश
शिक्षा- स्नातक, व्यवसाय-व्यापार, आपराधिक इतिहास-कोई नहीं, 1996 में पहली बार विधायक बने। 2012 व 2017 में विधायक बने। 2022 में चौथी बार विधायक चुने गए।
सांडी सीट-प्रभाष कुमार
शिक्षा-हाईस्कूल, व्यवसाय-कृषि, आपराधिक इतिहास-कोई नहीं, 2017 में पहली बार विधायक बने। अबकी दूसरी बार विधायक चुने गए।
बिलग्राम-मल्लावां सीट-आशीष कुमार सिंह
शिक्षा-एलएलबी, पीएचडी, व्यवसाय-कृषि, आपराधिक इतिहास- बलवा, गालीगलौज, संपत्ति का नुकसान के मामले। 2017 में पहली बार विधायक चुने गए, अब दोबारा विधायक बने।

बालामऊ सीट-रामपाल वर्मा
शिक्षा- एमए, एलएलबी, व्यवसाय- कृषि, आपराधिक इतिहास- हत्या व झगड़े के मामला दर्ज। 1980 में पहली बार विधायक बने। 1985, 1989, 1991, 1996, 2004 (उपचुनाव), 2007, 2017 में विधायक बने। 2022 में नवीं बार विधायक चुने गए।
संडीला सीट-अलका सिंह
शिक्षा- एमबीए, गृहिणी, आपराधिक इतिहास-कोई नहीं, पहली बार चुनाव लड़ीं और चुनी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed