{"_id":"d7b795b53551610b0c6034b8e97285d3","slug":"lord-avatar-creature-would-only-give-pleasure-to-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘प्रभु अवतार जीव मात्र को सुख देने को होता’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘प्रभु अवतार जीव मात्र को सुख देने को होता’
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Tue, 23 Jun 2015 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केपी सिंह इंटर कालेज रूद्दीखेडा में चल रही
विज्ञापन
श्रीमद्भागवत कथा में कथा व्यास प्रेम जी महाराज ने श्रीकृष्ण जन्म तथा
उनकी बाल लीलाओं का मनोहारी वर्णन कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कथा व्यास ने कहा कि जब-जब पृथ्वी पर आसुरी शक्तियों की अधिकता होती है, तब-तब पृथ्वी पर भगवान अवतार लेते हैं। उन्होंने कहा कि भगवान का जन्म जीव मात्र को सुख देने के लिए होता है। जिस प्रकार रावण द्वारा अत्याचार करने पर श्रीराम के रूप में व कंस द्वारा अत्याचार करने पर श्रीकृष्ण के रूप में भगवान ने अवतार लेकर पृथ्वी पर से आसुरी शक्तियों को समाप्त किया तथा धर्म की रक्षा की।
ठीक उसकी प्रकार आज आतंकवाद जैसी असुरी शक्तियां देश में पनप रही हैं, जिससे वातावरण असुरक्षित है। उन्होंने युवाओं को अपना आचरण परमात्मा के अनुकूल बनाने को कहा। उन्होंने कृष्ण-ग्वाल लीला, कालिया नाग, देवराज इंद्र का घमंड चूर करने का प्रसंग सुनाया। इस मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।