फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Lokmata did great work for the welfare of destitute women: Nitin Agarwal

निराश्रित महिलाओं के हित में लोकमाता ने किए बड़े काम : नितिन अग्रवाल

Sun, 25 May 2025 11:17 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 25 May 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
Lokmata did great work for the welfare of destitute women: Nitin Agarwal
हरदोई। लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर त्रिशताब्दी स्मृति अभियान के तहत पंचायत प्रतिनिधि सम्मेलन का आयोजन जेके रिसॉर्ट में किया गया। सदर विधानसभा क्षेत्र के सम्मेलन में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय महामंत्री नीरज वर्मा ने कहा कि प्रजा के लिए हमेशा वात्सल्य का भाव अहिल्याबाई होल्कर रखती थीं।
विज्ञापन

सम्मेलन में नीरज वर्मा ने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर ने अपने राज्य की सीमाओं से बाहर भी काफी काम किया। कई मंदिरों का निर्माण कराया। इंदौर को समृद्ध और विकसित शहर बनाने में प्रथम भूमिका निभाई। आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर ने निराश्रित महिलाओं के हित में काफी कार्य किया। कर्तव्य निष्ठा से न सिर्फ परिजनों बल्कि प्रजा में भी अपना स्थान बनाया। सम्मेलन की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने की। यहां जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती, अहिरोरी के ब्लॉक प्रमुख धर्मवीर सिंह पन्ने भी मौजूद रहे। मल्लावां में पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष सुरेश तिवारी पंचायत प्रतिनिधि सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। क्षेत्रीय विधायक आशीष सिंह आशू और जिला उपाध्यक्ष संजय सिंह गुड्डू ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। गोपामऊ में भी सम्मेलन आयोजित किया गया।
विज्ञापन

-----------------
देश भर में मंदिरों का पुनर्निमाण कराया होल्कर ने : दिलीप यादव
संडीला। लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर त्रिशताब्दी स्मृति अभियान के तहत रविवार को पंचायत प्रतिनिधि सम्मेलन का आयोजन किया गया। एक मैरिज लॉन में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा के क्षेत्रीय मंत्री दिलीप यादव मुख्य अतिथि रहे। इस दौरान उन्होंने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर ने देश भर में मंदिरों का पुर्ननिर्माण कराया था। काशी विश्वनाथ मंदिर को स्वर्ण मंदिर कराने में भी उनका अहम योगदान था। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए संडीला विधायक अर्कवंशी ने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर ने सामाजिक कार्याें में हमेशा रुचि दिखाई। महिला स्वयं सहायता समूहों का गठन कर नारी सशक्तीकरण की दिशा में कई काम किए। कार्यक्रम के संयोजक महेंद्र कुमार सोनी ने भी विचार व्यक्त किए। इस दौरान नितीश जायसवाल, संजीव त्रिपाठी, सर्वेश राठौर, सूरज सिंह, लालता अर्कवंशी, पंकज अवस्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed