फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   lockdown in hardoi

कोरोना संक्रमण बढ़ा तो शहर में बढ़ती दिखाई दी सख्ती

Sat, 29 Aug 2020 09:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2020 09:51 PM IST
विज्ञापन
lockdown in hardoi
फोटो-3-पिहानी चुंगी पर बिना मास्क लगाए मेडिकल स्टोर पर जुर्माना वसूलते ईओ नगर पालिका रविशंकर शुक् - फोटो : HARDOI
हरदोई में बढ़ते कोरोना संक्रमण के कारण शनिवार को साप्ताहिक लॉकडाउन के दौरान प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों ने प्रमुख मार्गों और चौराहों पर निगाह रखी। मास्क न लगाने वालों से जुर्माना वसूला गया। पिहानी चुंगी पर मेडिकल स्टोर संचालक बिना मास्क लगाए दवा बेचते मिले तो उनसे भी जुर्माना वसूला गया। नियम तोड़ने वालों का चालान भी काटा गया।
विज्ञापन

सिटी मजिस्ट्रेट जंग बहादुर यादव व सीओ सिटी राकेश वशिष्ठ की अगुवाई में शहर के पिहानी चुंगी पर पुलिस अलर्ट रही। इस बीच मास्क न लगाने पर बाइक सवार को पुलिस कर्मियों ने रोेक लिया। उसे सिटी मजिस्ट्रेट के पास ले गए तो उसने मास्क पहन लिया। उसने कहा कि हम तो मास्क पहने हैं कैसा जुर्माना।
विज्ञापन

सीओ सिटी के सख्ती दिखाने पर युवक ने गलती मानी। उसे 500 रुपये जुर्माना देना पड़ा। वहीं नगर पालिका की टीम भी ईओ रविशंकर शुक्ल की अगुवाई में शहर के प्रमुख चौराहों पर चेकिंग करती रही। पिहानी चुंगी पर मेडिकल स्टोर पर संचालक से मास्क न लगाने पर पांच सौ रुपये जुर्माना वसूला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर सवायजपुर में एसडीएम मनोज सागर व सीओ हरपालपुर विजय सिंह राना ने शनिवार को वृंदावन चौराहे पर वाहनों की चेकिंग की। इस दौरान नियम तोड़ने वाले पांच वाहन चालकों का चालान किया गया, जबकि एक वाहन सीज किया गया। एसडीएम व सीओ ने बिना मास्क लगाए घूम रहे लोगों से पूछताछ की। 2500 रुपये का जुर्माना वसूला गया। लोगों से बेवजह घरों से न निकलने की अपील की। इस मौके पर कोतवाल लोनार सुरेंद्र सोनकर व चौकी प्रभारी धर्मेंद्र सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed