फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   lock down

आठ वार्ड सील, 15073 लोगों की स्क्रीनिंग

Fri, 08 May 2020 10:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
lock down
फोटो-8- रेलवे स्टेशन रोड पर थर्मल स्क्रीनिंग करते स्वास्थ्य कर्मी। संवाद - फोटो : HARDOI
हरदोई। शहर में एहतियातन की जा रही पूर्णबंदी के तहत तीसरे सेक्टर में शामिल आठ वार्ड शुक्रवार से सील कर दिए गए। इन इलाकों में दवा, किराना की दुकानें और पेट्रोल पंप भी बंद रहे। पहले दिन स्वास्थ्य विभाग की 28 टीमों ने 2893 घरों में 15073 लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग की। इस दौरान दो लोग सामान्य बुखार से पीड़ित पाए गए, जबकि चार लोगों में खांसी के लक्षण मिले।
विज्ञापन

जिले के कोरोना फ्री घोषित होने के बाद भी प्रशासन पूरी सतर्कता बरत रहा है। इसके तहत चरणवार बंदी की जा रही है। दो से सात मई तक चले दो चरणों में शामिल 18 वार्डों में स्क्रीनिंग का काम हो चुका है। अब शुक्रवार से शेष आठ वार्डों में थर्मल स्क्रीनिंग और सैनिटाइजेशन शुरू हुआ। ईओ नगर पालिका रविशंकर शुक्ला ने बताया कि इन वार्डों में गलियों के बाहर बैरिकेडिंग कर रास्तों को लॉक कर दिया गया है।
विज्ञापन

जिंदपीर चौराहे, मंगलपुरवा चौराहा आदि जगह वाहन सवारों को रोककर पूछताछ की गई। सीएमओ डा. एसके रावत ने चंदीपुरवा, मंगलीपुरवा, रेलवेगंज का निरीक्षण किया। इस दौरान डिप्टी सीएमओ डा. प्रशांत रंजन, नोडल अधिकारी डा. राजेश कुमार वर्मा, आरबीएसके के समन्वयक मो. शाहिद भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन वार्डों में पूर्ण बंदी
वार्ड नाम
2 सिविल लाइन पूर्वी
6 चंदीपुरवा
3 पेनीपुरवा
23 रेलवेगंज मध्य
11 लाइनपुरवा
14 नई बस्ती
5 मंगलीपुरवा
7 आवास विकास कालोनी
तीसरे सेक्टर में शुरू हुई थर्मल स्क्रीनिंग के दौरान रेलवेगंज में सैनिटाइजेशन किया गया। दवा का छिड़काव करने के लिए नगर पालिका और दमकलकर्मी लगे हैं।

फोटो-4-रेलवे स्टेशन रोड पर कुछ यूं पड़ा सन्नाटा। संवाद

फोटो-4-रेलवे स्टेशन रोड पर कुछ यूं पड़ा सन्नाटा। संवाद- फोटो : HARDOI

फोटो-5-जिंदपीर चौराहे पर स्कू टी सवार से पूछताछ करते सुरक्षाकर्मी। संवाद

फोटो-5-जिंदपीर चौराहे पर स्कू टी सवार से पूछताछ करते सुरक्षाकर्मी। संवाद- फोटो : HARDOI

फोटो-9-रेलवेगंज की सेंट्रल बैंक रोड पर सैनिटाइजर का छिड़काव करते दमकल कर्मी। संवाद

फोटो-9-रेलवेगंज की सेंट्रल बैंक रोड पर सैनिटाइजर का छिड़काव करते दमकल कर्मी। संवाद- फोटो : HARDOI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed