फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Local faults and line shifting compounded the trouble; power remained out for hours.

Hardoi News: लोकल फॉल्ट और लाइन शिफ्टिंग ने बढ़ाई मुसीबत, घंटों गुल रही बिजली

Sun, 20 Sep 2026 11:20 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
Local faults and line shifting compounded the trouble; power remained out for hours.
हरदोई। स्थानीय फॉल्ट और बिजली लाइनों की शिफ्टिंग के काम के चलते रविवार को शहर की बिजली आपूर्ति पर असर पड़ा। मन्नापुरवा उपकेंद्र टाउन द्वितीय फीडर के तहत आने वाले आधा दर्जन से अधिक मोहल्लों में पूरे दिन बिजली आपूर्ति बाधित रही। सुबह से शुरू हुआ कटौती का सिलसिला देर शाम तक जारी रहा जिससे लोग उमस के कारण परेशान हुए।
विज्ञापन

यातायात को बेहतर करने के लिए लखनऊ मार्ग के ग्राम खेतुई से शहर के पिहानी चुंगी तक सड़क का चौड़ीकरण किया जाना है। प्रथम चरण में ग्राम खेतुई से लखनऊ चुंगी तक सड़क के चौड़ीकरण का कार्य किया जा रहा है। मार्ग के चौड़ीकरण के कारण सड़क किनारे लगे पेड़ को काटने के साथ ही बिजली लाइन के पोल पीछे किए जा रहे हैं। बिजली निगम की ओर से इसके लिए एक कार्यदायी संस्था को जिम्मेदारी दी गई है। इस मार्ग से 33 केवीए विद्युत उपकेंद्र की लाइन भी निकली हुई है। इस कारण बिजली लाइन की शिफ्टिंग के कारण आपूर्ति को बंद करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

रविवार को 33 केवीए मन्नापुरवा का टाउन द्वितीय फीडर सुबह नौ बजे बंद कर दिया गया था। इससे लखनऊ रोड, मन्नापुरवा, धन्नूपुरवा सहित आधा दर्जन से अधिक मोहल्लों की बिजली गुल रही। इसके अलावा लोकल फॉल्ट के कारण सांडी रोड और गुरगुज्जा उपकेंद्र से जुड़े क्षेत्रों की आपूर्ति गुल रही। अधिशासी अभियंता प्रेम प्रकाश सिंह ने बताया कि बिजली लाइन पर काम होने के कारण शट डाउन करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed