{"_id":"66f0694b2bc5a0ef520616a4","slug":"local-fault-increased-with-humidity-consumers-worried-hardoi-news-c-213-1-hra1002-120083-2024-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: उमस के साथ बढ़ी लोकल फाल्ट उपभोक्ता परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: उमस के साथ बढ़ी लोकल फाल्ट उपभोक्ता परेशान
विज्ञापन
हरदोई। शहर में उमस के साथ लोकल फाल्ट भी बढ़ गई हैं। लोकल फाल्ट के कारण शहर के उपभोक्ताओं नियमित रूप से बिजली नहीं मिल पा रही है। बिजली न मिलने से उमस भरी गर्मी में उपभोक्ता परेशान हैं।
शहर में 24 घंटे बिजली आपूर्ति का शेड्यूल है। इसके बावजूद प्रतिदिन क्षेत्रों में एक से ड़ेढ़ घंटे की बिजली कटौती हो रही है। शहर के कोई न कोई क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित रहती है इससे उपभोक्ताओं को उमस भरी गर्मी में परेशान होना पड़ता है। शनिवार की रात सिटी विद्युत उपकेंद्र की बिजली आपूर्ति रात 11 बजे गुल हो गई थी, जो एक घंटे बाद आई। इससे क्षेत्र के सात हजार उपभोक्ता परेशान हुए। रविवार की दोपहर सिनेमा रोड फीडर की बिजली साढ़े 12 बजे गुल हो गई थी, जो डेढ़ घंटा बाद बहाल हुई। इससे भीषण गर्मी में लोग बेहाल हुए। इसी प्रकार विद्युत उपकेंद्र बेलातली से जुड़े फीडर टाउन-4 की बिजली रविवार की दोपहर 12 बजे से ड़ेढ़ घंटा तक गुुल रही। वहीं मन्नापुरवा विद्युत उपकेंद्र से जुड़े चांद बेहटा की बिजली आपूर्ति शनिवार की रात साढ़े 11 बजे से डेढ़ बजे तक बाधित रही। इससे क्षेत्र के उपभोक्ता परेशान हुए। अधिशासी अभियंता सूर्य कुमार ने बताया कि जंफर जलने व फाल्ट होने पर आपूर्ति बंद करनी पड़ती है। जिसे जल्द से जल्द ठीक करा दिया जाएगा।